लाइव न्यूज़ :

यूपी CM योगी ने की दुर्लभ कार्रवाई, पहली बार गौ-संरक्षण में लापरवाही पर DM समेत पांच अधिकारियों को निलम्बित

By भाषा | Updated: October 14, 2019 17:57 IST

लापरवाही बरतने वाले महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, गो-सदन के नामित सदस्य एवं निचलौल तहसील के तत्कालीन उप जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार तथा वर्तमान उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव उपाध्याय तथा निचलौल के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी.के. मौर्य को मुख्यमंत्री के आदेश पर निलम्बित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतों की जांच के लिए शासन ने गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासनिक) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी।जांच में गोवंशीय पशुओं की संख्या में काफी भिन्नताएं पायी गयीं।

उत्तर प्रदेश में अपनी तरह की दुर्लभ कार्रवाई के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ-संरक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में सोमवार को महराजगंज के जिलाधिकारी समेत पांच अधिकारियों को निलम्बित कर दिया।

मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने बताया कि गौ-संरक्षण में लापरवाही बरतने वाले महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, गो-सदन के नामित सदस्य एवं निचलौल तहसील के तत्कालीन उप जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार तथा वर्तमान उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव उपाध्याय तथा निचलौल के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी.के. मौर्य को मुख्यमंत्री के आदेश पर निलम्बित कर दिया गया है।

तिवारी ने बताया कि महराजगंज जिले की निचलौल तहसील स्थित मधवलिया गो-सदन में निराश्रित गोवंशीय पशुओं के रखरखाव में लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायतों की जांच के लिए शासन ने गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासनिक) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। जांच में गोवंशीय पशुओं की संख्या में काफी भिन्नताएं पायी गयीं।

उन्होंने बताया कि सरकारी कागजात में जिले में कुल 2500 गोवंशीय जानवर मौजूद होने की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर 954 पशु ही पाये गये। इसके अलावा गो-सदन की 500 एकड़ जमीन में से अधिकारियों द्वारा गैरकानूनी तरीके से 328 एकड़ भूमि किसानों, फर्म एवं अन्य व्यक्तियों को दिये जाने की बात भी सामने आयी।

मुख्य सचिव ने कहा कि जांच में आरोपी अधिकारी संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। जांच में पाया गया कि चारे एवं जानवरों के रखरखाव के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के लिए जानबूझकर गोवंशीय पशुओं की संख्या ज्यादा दिखायी गयी थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमहाराजगंज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो