लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर की सरकारों के समक्ष कोविड टीकों का त्वरित वितरण प्रमुख चुनौती : डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: January 5, 2021 14:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच जनवरी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से जुड़े दो दिग्गज भारतीय वैज्ञानिकों ने कहा है कि अब जब भारत कोविड-19 के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी टीकाकरण अभियान चलाने जा रहा है तो इस दौरान उसे पूरी आबादी की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने की खातिर टीकों का तेजी से वितरण करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

डब्ल्यूएचओ में मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन और परामर्शदाता डॉ. हम्सादवानी कुगानंथम ने कहा कि यह चुनौती न केवल भारत के समक्ष होगी बल्कि दुनिया के सभी देशों की सरकारों के सामने भी होगी जो महामारी से मुकाबले करने के लिए अपनी आबादी का टीकाकरण शुरू करने जा रहे हैं।

रविवार को भारत के औषधि नियामक ने ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशिल्ड’ और भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ के सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

डब्ल्यूएचओ के वैज्ञानिकों ने कहा कि वर्तमान में करीब 45 संभावित टीकों का क्लिनिकल परीक्षण चल रहा है और 156 संभावित टीकों का क्लिनिकल परीक्षण से पहले का मूल्यांकन चल रहा है।

कोविड-19 के उपचार एवं टीकों के विकास, उत्पादन तथा इन तक समान पहुंच को गति देने के लिए वैश्विक सहयोग ‘कोवैक्स’ पहल की शुरुआत कोलिशन ऑफ एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन्स (सीईपीआई), गावी (बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा गठित वैक्सिन अलायंस) तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिलकर की है।

वैज्ञानिकों ने मनोरमा ईयरबुक 2021 में एक आलेख में लिखा, ‘‘यह एकमात्र ऐसी वैश्विक पहल है जिसमें सरकारों और उत्पादकों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड-19 का टीका दुनिया में उच्च आय वाले देशों समेत निम्न आय वाले देशों तक भी पहुंच सके।’’

इसमें आगे बताया गया, ‘‘कोवैक्स का लक्ष्य है 2021 के अंत तक मंजूरी प्राप्त सुरक्षित एवं प्रभावी टीकों की दो अरब खुराकों की आपूर्ति करना।’’

वैज्ञानिकों ने इसमें बताया कि सभी भागीदार देशों को उनकी आबादी के अनुपात में बराबर संख्या में टीके उपलब्ध करवाए जाएंगे। आगे की खुराकें देश की जरूरत, कोविड-19 के खतरे आदि को देखकर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस सब के बावजूद भी निरंतर सतर्कता बरतना, जांच, उपचार और संक्रमितों के संपर्कों की तलाश भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब