लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मंत्री के पुत्र के खिलाफ बलात्कार के आरोप, हो सकती है गिरफ्तारी, बेनीवाल ने सीबीआई जांच की मांग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2022 06:50 IST

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में राजस्थान में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने और सीबीआई को जांच सौंपने और पीड़िता को सुरक्षा देने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत में कहा गया है कि यौन उत्पीड़न दिल्ली के सदर बाजार पुलिस थाने के क्षेत्र में हुआ था नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है

जयपुरः राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे से जुड़े बलात्कार मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मंगलवार को मांग की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि वह अपने सहयोगी को राज्य मंत्रिमंडल से हटा दें।

बेनीवाल ने एक बयान में मंत्री को हटाने में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल में ऐसे मामलों को तुरंत सीबीआई को सौंप दिया था। बेनीवाल ने सवाल किया, ‘‘मंत्री को हटाने में मुख्यमंत्री देरी क्यों कर रहे हैं? मुख्यमंत्री क्या संदेश देना चाहते हैं?’’

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में राजस्थान में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने और सीबीआई को जांच सौंपने और पीड़िता को सुरक्षा देने की जरूरत है। एक युवती (23) ने राज्य के जन स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ बलात्कार के आरोप में नयी दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शून्य प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने इसके बारे में राजस्थान पुलिस को सूचित कर दिया है जो आगे की जांच करेगी।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने भी शून्य प्राथमिकी को नियमित प्राथमिकी में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है क्योंकि शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कथित यौन उत्पीड़न दिल्ली के सदर बाजार पुलिस थाने के क्षेत्र में हुआ था। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार