रणवीर-दीपिका के पहले रिसेप्शन में आया कौन-कौन, आज होगा मुंबई में धमाल

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 22, 2018 05:12 AM2018-11-22T05:12:47+5:302018-11-22T05:13:18+5:30

सुनहरे रंग की साड़ी में सजी दीपिका को परेशान देख कर रणवीर ने उनकी मदद की और दीपिका को एक फ्लाइंग किस दिया 

Ranveer singh Deepika Padukone reception detail in hindi | रणवीर-दीपिका के पहले रिसेप्शन में आया कौन-कौन, आज होगा मुंबई में धमाल

फाइल फोटो

हाल ही में विवाह बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार को यहां एक रिसेप्शन दिया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज लोग शामिल हुए। 

शाम को हुए भोज कार्यक्रम में यह जोड़ा भव्य तरीके से लोगों के सामने आया और उन्होंने मीडिया तथा फोटो पत्रकारों से बातचीत भी की।

इस बीच सुनहरे रंग की साड़ी में सजी दीपिका को परेशान देख कर रणवीर ने उनकी मदद की और दीपिका को एक फ्लाइंग किस दिया जिससे वहां मौजूद लोग मुस्कराए बिना नहीं रह सके।

दीपिका ने सुनहरे रंग की साड़ी और आइवरी कलर का पूरी बाजू वाला ब्लाउज पहना हुआ था। कोंकणी रिवाज के तहत यह परिधान उनकी मां ने उन्हें दिया था। वहीं रणवीर ने काले-सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। 

दोनों के परिधान सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किए थे। 

इस समारोह में खेल जगत की जानी मानी हस्तियां पी वी सिंधु, अनिल कुंबले, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सहित अनेक जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

Web Title: Ranveer singh Deepika Padukone reception detail in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे