लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ मॉब लिंचिंग के हत्यारों को बेटे जयंत ने पहनाई माला, पिता यशवंत सिन्हा बोले- मैं नालायक बेटे का लायक बाप

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 8, 2018 12:59 IST

झारखंड के रामगढ़ जिले में बहुचर्चित मॉब लिचिंग मामले (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) के आठ दोषी लोगों को  केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा स्वागत के दौरान माला पहनाए जाने के मामले ने तूल पकड़ा तो शाम होते-होते जयंत के पिता और केंद्रीय मंत्री रह चुके दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा ने उन्हें 'नालायक' बेटा करार दे दिया। 

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई। झारखंड के रामगढ़ जिले में बहुचर्चित मॉब लिचिंग मामले (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) के आठ दोषी लोगों को  केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा स्वागत के दौरान माला पहनाए जाने के मामले ने तूल पकड़ा तो शाम होते-होते जयंत के पिता और केंद्रीय मंत्री रह चुके दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा ने उन्हें 'नालायक' बेटा करार दे दिया। 

उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे की करतूत को सही नहीं ठहराते। सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा , ‘‘पहले मैं लायक बेटा का नालायक बाप था। अब भूमिका बदल गई है। यह ट्विटर है। मैं अपने बेटे की करतूत को सही नहीं ठहराता। लेकिन मैं जानता हूं कि इससे और गाली - गलौज होगी। आप कभी नहीं जीत सकते।’’

जयंत सिन्‍हा ने शुक्रवार को रामगढ़ लिंचिंग केस के आठ हत्यारों का माला पहनाकर स्वागत किया था। बता दें कि ये वही मॉब लिंचिंग केस है जिसमें साल 27 जून को करीब 100 कथित गोरक्षकों की भीड़ ने पशु व्‍यापारी अलीमुद्दीन अंसारी की हजारीबाग जिले के रामगढ़ में दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि जयंत सिन्‍हा हजारीबाग लोकसभा सीट से सांसद हैं। भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई इस हत्या के मामले में फास्‍ट ट्रैक कोर्ट ने रिकॉर्ड पांच महीने में सुनवाई करते हुए इस साल 21 मार्च को 11 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। ये आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है।

एजेंसी से इनपुट

टॅग्स :यशवंत सिन्हाजयंत सिन्हाहत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos