लाइव न्यूज़ :

रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिदः देश भर में हाई अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा हालात की समीक्षा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2019 11:31 IST

शाह ने कुछ मुख्यमंत्रियों से भी बात की जिन्होंने उन्हें शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजीत भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार और कई अन्य अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। 

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री ने कुछ मुख्यमंत्रियों से भी बात की और उनसे उनके राज्यों के हालात की जानकारी ली।शाह ने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि पुलिस एवं प्रशासन सतर्क रहें और कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा हालात की शनिवार को समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री ने कुछ मुख्यमंत्रियों से भी बात की और उनसे उनके राज्यों के हालात की जानकारी ली। शाह ने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि पुलिस एवं प्रशासन सतर्क रहें और कोई अप्रिय घटना नहीं हो। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि समीक्षा बैठक में गृह मंत्री को देश के विभिन्न हिस्सों, खासकर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

शाह ने कुछ मुख्यमंत्रियों से भी बात की जिन्होंने उन्हें शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजीत भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार और कई अन्य अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। 

अयोध्या फैसला: मुंबई दरगाह के न्यासी ने शांति की अपील की

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर हाजी अली तथा माहिम दरगाह के न्यासी ने और 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले के सरकारी गवाह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। विस्फोट मामले में सरकारी गवाह बने उस्मान जान खान ने अपील की कि मुस्लिम समुदाय को इस फैसले को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए।

उस्मान ने विस्फोट मामले में टाइगर मेनन जैसे गैंगस्टर की भूमिका का खुलासा किया था। वहीं माहिम दरगाह के प्रबंधक न्यासी और हाजी अली दरगाह के न्यासी सुहैल खांडवानी ने विभिन्न समुदायों से अपील की कि वह शीर्ष अदालत के फैसले को स्वीकार करें और राष्ट्रीय एकता बनाने के लिए मिलकर काम करें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विभाजनकारी ताकतों को इस नाजुक हालात का फायदा उठाने से रोकना होगा और गड़बड़ी फैलाने के उनके प्रयासों को खत्म करना होगा। शांति तथा सद्भाव कायम रखना और एक दूसरे की आस्था का सम्मान करना वक्त की जरूरत हैं। 

अयोध्या मामले में फैसले के मद्देनजर मप्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के शनिवार सुबह को आने वाले फैसले के मद्देनजर मध्यप्रदेश में ऐहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश भर में पुलिस की 32 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रदेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा, "उच्चतम न्यायालय के फैसले के मुद्देनजर प्रदेश में पुलिस की 32 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है।"

अधिकारी ने कहा कि शांति और कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में निषेधाज्ञा लागू की गई। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा हाल ही में एक आदेश जारी किया गया था जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 नवंबर से छुट्टी पर जाने से रोक दिया गया था। 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्याउत्तर प्रदेशमोदी सरकारअयोध्या विवादअमित शाहसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो