लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में एक बार फिर चित हुई बीजेपी, रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़े अंतर से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2019 16:24 IST

रामगढ़ उपचुनाव नतीजेः कांग्रेस की सफिया जुबैर ने बीजेपी से छीनी, बड़े अंतर से हराया। जानें क्या होगा इसका असर....

Open in App

जयपुर, 31 जनवरीःराजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी सफिया जुबैर ने बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 12228 वोटों के बड़े अंतर से हराया। तीसरे स्थान पर बीएसपी के जगत सिंह रहे। शफिया जुबैर को कुल 83311 वोट हासिल हुए। रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए 28 जनवरी को मतदान हुआ था।

उल्लेखनीय है कि राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था। बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसी सोमवार को 2.35 लाख मतदाताओं में से 79.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर भाजपा ने विजय दर्ज की थी।

यह भी पढ़ेंः- जींद विधानसभा उपचुनाव Results LIVE: जेजेपी को पछाड़कर बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त, कांग्रेस के सुरजेवाला तीसरे स्थान पर

हाल ही में हुए 199 सीटों में कांग्रेस को 99 मिले और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को एक सीट। बीजेपी यहां 73 सीटों पर सिमट गई। 6 विधायक बसपा के और 13 निर्दलीय जीते। इन सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समर्थन दिया है। इस समर्थन ने रामगढ़ के उपचुनाव पर भी असर डाला है।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील