लाइव न्यूज़ :

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने करण जौहर को पीएम मोदी से जुड़े ट्वीट को लेकर किया ट्रोल, कहा- गांधी ने देश को रीढ़ दी, लगता है मोदी...

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2020 12:04 IST

करण के इस नोट में फिल्म जगत का जिक्र किया गया है। करण जौहर ने बताया कि वह और पूरी फिल्म इंडस्ट्री देश की संस्कृति, इसके महान इतिहास और शौर्य पर कई फिल्में बनाने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखे जाने पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने तंज कसा है। करण के इस नोट में फिल्म जगत का जिक्र किया गया है।

नई दिल्ली: करण जौहर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखे जाने पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने तंज कसा है।

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने करण जौहर के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'गांधी ने देश को रीढ़ दी, लगता है मोदी इसे दूर करने के लिए दृढ़ संकल्प ले चुके हैं। अब 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती को करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।

करण के इस नोट में फिल्म जगत का जिक्र किया गया है। करण जौहर ने बताया कि वह और पूरी फिल्म इंडस्ट्री देश की संस्कृति, इसके महान इतिहास और शौर्य पर कई फिल्में बनाने जा रही है। उन्होंने ने बताया कि बॉलिवुड के द्वारा आजादी के 75 साल का जश्न मनाने का प्लान है। करण जौहर ने ट्वीट करते हुए एक नोट में लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे लिए ये गर्व की बात है कि हम इस महान देश पर कहानियां बनाने जा रहे हैं जब आजादी के 75 साल का जश्न मनाया जाएगा।

डायरेक्टक ने लिखा है कि Change Within’ मुहिम के तहत फिल्म इंडस्ट्री साथ में आ कुछ ऐसी कहानियां दिखाना चाहती है जिसमें देश की संस्कृति, उसका शौर्य दिखाया जा सके। कहानियों ने ही हमें बनाया है और इस देश के हर कोने में ऐसी कई कहानियां हैं जो प्रेरणा देती हैं। पिछले साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजकुमार हिरानी ने एक फिल्म बनाई थी। अब हम फिर आजादी का जश्न मनाने के लिए कुछ बेहतरीन मुहिम के साथ खुद को जोड़ने जा रहे हैं

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर