लाइव न्यूज़ :

लोजपा नेता रामविलास पासवान के घर जल्द बज सकती है शहनाई, चिराग पासवान की मां ने ढूंढ ली है बहू?

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2018 09:15 IST

माँ के बार - बार शादी के लिए पीछे पड़ने से चिराग पासवान ने भी अपनी रजामंदी दे दी है और वो जल्द ही अपने माता - पिता के पसंद से अपना घर बसा लेंगे।

Open in App

पटना, 13 नवंबर: लोजपा प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के इकलौते पुत्र व सांसद चिराग पासवान के लिए भी बहू की तलाश शुरू हो गई है. चिराग की मां को भी घर संभालने वाली बहू ही चाहिए. चिराग की मां ने कहा है कि वह अपने बेटे की शादी अगले साल जरूर कर देंगी.

पटना में छठ पूजा में भाग लेने आईं चिराग पासवान की मां ने बेटे की शादी को लेकर कहा है कि उन्हें घर संभालने वाली बहू चाहिए. वहीं, चिराग ने पहले ही साफ कर दिया था कि मेरे पिता जो चाहेंगे, वहीं होगा. मैं उन्हीं की पसंद की लड़की से शादी करूंगा. हालांकि, चिराग ने ये भी कहा कि उनका फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है, लेकिन मां कह रही है तो वह इस बारे में सोचेंगे.

चिराग की मां ने पिछले साल ही कहा था कि वह बेटे की शादी करेंगी. लेकिन, चिराग ही तैयार नहीं हुए थे. अपनी शादी को लेकर जमुई के सांसद ने कहा था कि अभी मेरा लक्ष्य 2019 का चुनाव है. इस मामले में मेरा माता-पिता जो फैसला लेंगे, वहीं कबूल होगा.

चिराग पासवान राजनीति में आने के पहले बॉलीवुड गए थे जहां असफल रहे. 2014 के लोकसभा चुनाव में वे जमुई से सांसद बने. अब चिराग की मां अपने बेटे की शादी के लिए बिल्कुल तैयार है. इसके लिए घर में जोर-शोर से तैयारी भी हो रही है.

टॅग्स :चिराग पासवानरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार