लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रीपद के लिये राम विलास पासवान लोजपा की पसंद, चिराग ने कहा- पिता की भावनाएं हैं

By भाषा | Updated: May 29, 2019 05:34 IST

राग पासवान ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेषाधिकार है कि उनकी सरकार में कौन मंत्री होगा, लेकिन लोजपा नयी सरकार में रामविलास पासवान को अपना प्रतिनिधि देखना चाहेगी।

Open in App

भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर मोदी सरकार में पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के नाम की सिफारिश की। लोजपा नेता चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने एक बैठक में सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में पार्टी के सभी छह सांसदों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

चिराग ने इन खबरों को भी कोई महत्व नहीं दिया कि निवर्तमान कैबिनेट मंत्री और उनके पिता रामविलास पासवान ने नये मंत्रिपरिषद के लिए उनके नाम पर जोर दिया है। चिराग ने कहा कि यह तो पिता की भावनाएं हैं।

नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेषाधिकार है कि उनकी सरकार में कौन मंत्री होगा, लेकिन लोजपा नयी सरकार में रामविलास पासवान को अपना प्रतिनिधि देखना चाहेगी।

बिहार की जमुई सीट से एक बार फिर चुनाव जीतने वाले चिराग पासवान ने कहा कि वह अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे और जोर देकर कहा कि राजग 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा।

राजग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू भी शामिल है। बिहार में 2020 के उतरार्ध में विधानसभा चुनाव होने हैं। चिराग पासवान ने राजग का साथ छोड़कर विपक्ष के खेमे में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के बारे में कहा कि वे खुद को अपने समुदाय का नेता मानते थे लेकिन एक सीट भी नहीं जीत सके।

राजद में तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर पार्टी के अंदर ही उठ रहे विरोध के सुर से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजद विभाजन के कगार पर है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीरामविलास पासवानचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए