लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, साथ में पहुंचे नीतीश कुमार को आया गुस्सा, धक्का देकर निकाले गए मीडियाकर्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2019 19:08 IST

नीतीश कुमार ने मीडिया के लोगों को कहा कि आप सभी लोग मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं. दरअसल, मीडियाकर्मी प्रक्रिया को कवर करने के दौरान विधानसभा सचिव के पीछे चले गए थे. जिसपर नीतीश कुमार भड़क गए.

Open in App

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने आज बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया. बिहार से राज्यसभा की खाली हुई एकमात्र सीट के लिए पासवान ने राजग के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया. नामांकन की अंतिम तिथि 25 जून है. 

यदि विपक्ष की ओर से किसी ने नामांकन नहीं किया तो ऐसी स्थिति में रामविलास पासवान निर्विरोध राज्‍यसभा जा सकते हैं. फिर राज्‍यसभा में पासवान की यह दूसरी पारी होगी. रामविलास पासवान के नामांकन के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, लोजपा संसदीय दल के नेता चिराग पासवान समेत राजग के कई दिग्‍गज नेता शामिल थे. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में एक सीट खाली हुई है.

यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय राजग में सीट बंटवारे के फार्मूले के तहत तय हुआ था कि लोजपा को छह संसदीय सीटों के अलावा एक राज्यसभा की भी सीट दी जाएगी. पहले पासवान को दूसरे किसी राज्य से राज्यसभा भेजने की तैयारी थी. लेकिन बिहार में ही खाली सीट मिल गई तो उन्‍हें इसी सीट से फॉर्मूला के तहत प्रत्‍याशी बनाया गया. दरअसल, हाजीपुर से आठ बार लोकसभा चुनाव जीत चुके रामविलास पासवान अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद उन्हें छह महीने के भीतर किसी भी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है.

रविशंकर प्रसाद का कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक था. उनकी जगह पर पासवान अगर चुने जाते हैं तो उनका कार्यकाल भी वही होगा. राज्यसभा उपचुनाव की अधिसूचना 18 जून को जारी हुई थी. नामांकन करने की अंतिम तारीख 25 जून है. 26 जून को स्क्रूटनी होगी और नाम वापस लेने की तिथि 28 जून है. विपक्ष की ओर से अगर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया तो 28 जून को ही पासवान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि पासवान के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा नामवापसी के दिन ही कर दी जायेगी. हालांकि, पांच जुलाई को चार बजे तक वोटिंग किये जाने के लिए समय निर्धारित है.

रामविलास पासवान के नामांकन की प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहूंचे थे. विधानसभा सचिव के कक्ष में नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही थी उसी वक्त नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों पर भड़क गए. रामविलास पासवान के नामांकन के दौरान नीतीश कुमार उनके पास बैठे थे. विधानसभा सचिव के कक्ष में नामांकन के दौरान काफी भीड़ हो गई थी. वहीं, इस प्रक्रिया को मीडिया के लोग कवर कर रहे थे. लेकिन नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों पर अचानक से भड़क गए.

नीतीश कुमार ने मीडिया के लोगों को कहा कि आप सभी लोग मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं. दरअसल, मीडियाकर्मी प्रक्रिया को कवर करने के दौरान विधानसभा सचिव के पीछे चले गए थे. जिसपर नीतीश कुमार भड़क गए. उन्होंने मीडिया के लोगों से कहा कि आप सभी मर्यादा को भूल गए हैं और आप सचिव के पीठ पर खड़े हो रहे हैं. सचिव के पीठ पर खड़ा होना उचित नहीं है. वहीं, नीतीश कुमार के इतना कहने के बाद ही वहां खड़े सुरक्षाकर्मी मीडियाकर्मियों से बदसलूकी करने लगे. सचिव के कक्ष से कई मीडियाकर्मियों को धक्का देते हुए बाहर कर दिया गया.

टॅग्स :बिहारराज्य सभारामविलास पासवाननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण