लाइव न्यूज़ :

"अयोध्या में बन रहा राम मंदिर 'हिंदुओं के लिए सपना सच होने' जैसा है", बीआरएस की के कविता ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 11, 2023 09:16 IST

बीआरएस की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बारे में कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने के बराबर है।

Open in App
ठळक मुद्देके कविता ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बारे में दी प्रतिक्रिया कविता ने कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार होने जैसा हैबीआरएस नेता ने एक्स पर साझा किया निर्माणाधीन राम मंदिर का वीडियो

हैदराबाद: तेलंगाना में सत्ता से बेदखल हो चुकी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बारे में बीते रविवार को कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने के बराबर है।

बीआरएस एमएलसी के कविता ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तेलुगु में लिखे एक पोस्ट में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "शुभ समय में जब अयोध्या में श्री सीताराम चंद्र स्वामी की मूर्ति स्थापित की गई है, तो ऐसा लगा कि यह करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा है। देश तेलंगाना के साथ राम मंदिर के भव्य उद्घाटन का स्वागत करता है।" इसके साथ के कविता ने एक्स पर निर्माणाधीन राम मंदिर का एक वीडियो भी शेयर किया।

मालूम हो कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का कार्य लगभग-लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह में, जहां भगवान राम की मूर्ति रखी जाएगी, वहां भी कार्य पूरा होने के करीब है।

श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार अगले वर्ष 22 जनवरी को दोपहर से 12:45 बजे के बीच राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला विराजमान हो जाएंगे।

ट्रस्ट ने मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अगले साल अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे।

अयोध्या में रामलला (शिशु भगवान राम) के प्राण-प्रतिष्ठा (अभिषेक) समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू हो जाएगा।

इस भव्य उद्घाटन में भाग लेने के लिए अयोध्या आने वाले हजारों भक्तों के लिए कई तम्बू शहर बनाए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के आसपास आगंतुकों की अनुमानित संख्या में वृद्धि हो सकती है और सभी उपस्थित लोगों के लिए एक सहज और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए  सुरक्षा उपायों को लागू करने और अन्य व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।

टॅग्स :के कविताराम मंदिरअयोध्याहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा