लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया दुनिया भर में भगवान राम पर जारी हुए टिकटों की पुस्तक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2024 12:34 IST

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी कियाइसके अलावा पीएम मोदी ने दुनिया भर में श्रीराम पर जारी टिकटों की एक पुस्तिका भी जारी कीदेश इस समय अयोध्या में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों में जुटा हुआ है

नई दिल्ली:अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों के संग्रह की एक पुस्तिका भी जारी की।

देश इस समय अयोध्या में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों में जुटा हुआ है। राम मंदिर लगभग बनकर तैयार हो चुका है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन एवं प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए 16 जनवरी से ही अनुष्ठान शुरू हो गए थे, जो अनवरत जारी हैं।

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया गया था। रामलला की मूर्ति को पहले मंदिर परिसर में भ्रमण कराने की योजना थी लेकिन मूर्ति वजनी थी। इस कारण से उस मूर्ति की जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति पूरे परिसर में घुमाई गई।

वहीं रामलला की मूर्ति भ्रमण से पहले बुधवार की दोपहर में निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा की थी। उसके बाद महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई थी और मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने रामायण पर नृत्य की प्रस्तुती दी।

मालूम हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम में न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और दुनिया के करीब 6000 भक्त शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की इस संख्या में लगभग 4000 साधु-संत भी शामिल होंगे। 

टॅग्स :राम मंदिरनरेंद्र मोदीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?