लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर संग्रहालय टाटा संस द्वारा विकसित किया जाएगा, 750 करोड़ खर्च होंगे, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 26, 2024 16:26 IST

सरयू नदी के किनारे बसे गांव माझा जमथरा में पर्यटन विभाग की जमीन टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस को सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि 25 एकड़ चौड़ा भूमि पार्सल टाटा संस को हस्तांतरित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर संग्रहालय टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस द्वारा विकसित किया जाएगाटाटा संस इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 750 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगागांव माझा जमथरा में पर्यटन विभाग की जमीन टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस को सौंपी जाएगी

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर संग्रहालय टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस द्वारा विकसित किया जाएगा। उत्तर-प्रदेश में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। टाटा संस इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 750 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। इसमें से 650 करोड़ रुपये का उपयोग बुनियादी ढांचे, डिजाइन और आंतरिक कार्यों पर किया जाएगा। जबकि 100 करोड़ रुपये साइट के विकास के लिए रखे गए हैं, जहां भवन बनेगा। 

राम मंदिर संग्रहालय को विकसित करने के बदले में राज्य सरकार मंदिर संग्रहालय स्थापित करने के लिए आवश्यक भूमि को 1 रुपये की टोकन राशि पर 90 साल की लंबी लीज अवधि पर प्रदान करने पर सहमत हुई है। 

सरयू नदी के किनारे बसे गांव माझा जमथरा में पर्यटन विभाग की जमीन टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस  को सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि 25 एकड़ चौड़ा भूमि पार्सल टाटा संस को हस्तांतरित किया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच नियम और शर्तों को निर्धारित करते हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।  टाटा संस ने संग्रहालय विकसित करने में रुचि दिखाई थी और अपना प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र ने अंतिम निर्णय के लिए राज्य को भेज दिया था।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ने इस परियोजना में व्यक्तिगत रुचि ली है और विभिन्न हितधारकों और सरकारी अधिकारियों के प्रजेंटेशन को देखा है। पिछले साल नवंबर में वास्तुकार बृंदा सोमाया ने प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करने के लिए मंदिर शहर में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया था।

सोमाया ने अतीत में मुंबई में टाटा समूह के मुख्यालय बॉम्बे हाउस के नवीनीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंदिर संग्रहालय की परिकल्पना अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के रूप में की गई है। संग्रहालय परिसर में कम से कम 12 अलग-अलग गैलरी होंगी।

इस बीच शहरी विकास मंत्री ए के शर्मा ने अयोध्या के बाहरी इलाकों में सीवेज सिस्टम के विस्तार की योजना को राज्य कैबिनेट की मंजूरी की घोषणा की। स्थानीय निकायों द्वारा अमृत योजना योजना के लिए वित्तीय योगदान हिस्सा 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याटाटा संसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र