लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya: रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले जारी हुई मंदिर की शानदार तस्वीरें, देखिये यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 21, 2024 07:24 IST

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह से दो दिन पहले बीते शनिवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की लुभावनी तस्वीरें जारी कीं

Open in App
ठळक मुद्देश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की अयोध्या के रामलला के मंदिर की तस्वीरें रामलला की नई मूर्ति की पहली तस्वीर, जिसकी आंखें कपड़े से ढकी हुई हैं, काफी वायरल हुई है'जय श्री राम' के उद्घोष के बीच शुक्रवार को रामलला की मूर्ति को मंदिर के 'गर्भ गृह' में रखा गया

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह से दो दिन पहले बीते शनिवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की लुभावनी तस्वीरें जारी कीं।

राम मंदिर का 22 जनवरी को पूरे धूमधाम से उद्घाटन होगा। लेकिन उससे पहले हर किसी के मन में राम मंदिर को लेकर काफी जिज्ञासा थी। जिसे देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या मंदिर की अंदर की तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की है।

मंदिर की तस्वीर जारी करने वाली राम मंदिर ट्रस्ट का गठन फरवरी 2020 में केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए किया था। मंदिर के गर्भगृह के अंदर रखी गई रामलला की नई मूर्ति की पहली तस्वीर, जिसकी आंखें कपड़े से ढकी हुई हैं। बीते गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

वहीं एक दिन बाद शुक्रवार को बिना कवर वाली मूर्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुईं। हालांकि विश्व हिंदू परिषद और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने रामलला की कोई भी तस्वीर जारी करने से इनकार कर दिया है।

इस बीच बीते शुक्रवार को 'जय श्री राम' के उद्घोष के बीच रामलला की मूर्ति को राम मंदिर के 'गर्भ गृह' में रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए आयोजित हो रहे समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' का कार्यक्रम वाराणसी के रहने वाले लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक विशेष टीम करेगी।

वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पूरे अयोध्या नगरी को 10 लाख दीयों की रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे अयोध्या की छंटा देखने देखने के लायक होगी। उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्य सरकारों ने 22 जनवरी के दिन पूर्ण अवकाश या अर्ध अवकाश की घोषणा की है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र