लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमिः केंद्रीय मंत्री ने कहा- राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर जो देशहित में होगा, सरकार वही करेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 19:47 IST

धर्मसभा में पहुंचीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, ‘‘राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर जो देशहित में होगा, सरकार वही करेगी।’’ उन्होंने संतों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी आस्था का सम्मान करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूं तो देश के हिंदू और मुसलमान सहित सभी वर्ग के लोगों ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को सहर्ष स्वीकार किया है।जिन लोगों का देश के संविधान, न्यायालय पर विश्वास नहीं है, वही लोग न्यायालय के फैसले को लेकर अनर्गल बयान दे रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट में शामिल होने की विभिन्न पक्षों की मांग के बीच ब्रज के संतों ने भी ट्रस्ट में खुद को स्थान दिए जाने की मांग की है।

रविवार को वृन्दावन स्थित दयाधाम आश्रम में एक धर्म सभा में धर्माचार्यों ने एक सुर से राम मंदिर ट्रस्ट में दो संतों को स्थान दिए जाने की मांग की। धर्म सभा में राम मंदिर के लिए धार्मिक आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ब्रज के संत स्वामी वामदेव के योगदान का जिक्र करते हुए राम मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इस धर्मसभा में कुल आठ प्रस्ताव पास किए गए।

संबंधित एक प्रस्ताव में वृन्दावन के दो संतों को राम मंदिर ट्रस्ट में स्थान दिए जाने की मांग रखी गई। इसके अलावा रामलला को मंदिर निर्माण होने तक टेंट से हटाकर किसी उचित स्थान पर विराजमान करने, अयोध्या की 14 कोसीय सांस्कृतिक सीमा के अंतर्गत मस्जिद निर्माण न कराए जाने, प्रस्तावित मंदिर का स्वरूप आंदोलन में प्रदर्शित मॉडल के अनुसार ही रखने की मांग की गई।

धर्मसभा में पहुंचीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, ‘‘राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर जो देशहित में होगा, सरकार वही करेगी।’’ उन्होंने संतों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी आस्था का सम्मान करेगी।

संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा, ‘‘यूं तो देश के हिंदू और मुसलमान सहित सभी वर्ग के लोगों ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को सहर्ष स्वीकार किया है। लेकिन, जिन लोगों का देश के संविधान, न्यायालय पर विश्वास नहीं है, वही लोग न्यायालय के फैसले को लेकर अनर्गल बयान दे रहे हैं।’

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलासुप्रीम कोर्टमोदी सरकारजस्टिस रंजन गोगोईउत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'