लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan: इस साल 2 टोकरी में भरकर भेजी जाएगी पीएम मोदी को 501 फोटो वाली विशेष राखी-75 तिरंगा झंडा, 4-5 विधवाएं जा सकते है राखी बांधने

By आजाद खान | Updated: August 10, 2022 15:13 IST

इन विधवा महिलाओं के बारे में बोलते हुए विनीता वर्मा ने कहा, "संगठन पिछले 10 साल से वृंदावन, वाराणसी और उत्तराखंड की विधवाओं के लिए काम कर रही है। इन्हें काफी स्किल दी गई है जिसमें राखी बनाने की भी स्किल है।"

Open in App
ठळक मुद्देइस साल राखी पर पीएम मोदी को 501 राखी और 75 तिरंगा झंडा भेजा जाएगा। यह भेट वृंदावन में रहने वाली विधवा महिलाओं द्वारा भेजा जाएगा। वहीं अगर इजाजत मिली तो 4-5 विधवाएं पीएम मोदी को राखी बांधने दिल्ली भी जाएंगी।

Raksha Bandhan 2022: इस साल रक्षा बंधन के मौके पर वृंदावन में रहने वाली विधवा महिलाएं पीएम को 501 राखी और 75 तिरंगा झंडा भेजने जा रही है। यही नहीं हर साल की तरह इस साल भी कुछ विधवा महिलाएं दिल्ली भी जाएंगी और पीएम मोदी को राखी बांधेगी। 

इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया गया है और इजाजत मिलने पर दो साल के गैप के बाद ये महिलाएं इस साल राखी बांध पाएगी। आपको बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण ये महिलाएं पीएम मोदी को राखी नहीं बांध पाई थी। ऐसे में अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल ये राखी भी बांधेगी और तिरंगा भी भेट करेंगी। 

भेजी जा रही पीएम मोदी की फोटो वाली राखी और 75 तिरंगा 

इस पर बोलते हुए सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी इन महिलाओं के लिए राखी बनाने का आयोजन शारदा आश्रम में किया गया है। ये महिलाएं पीएम मोदी के लिए राखी बनाती है और इस साल उनकी फोटो वाली विशेष राखी बनाई गई है। इन राखियों को ये महिलाएं पीएम मोदी को भेट करेंगी। 

यही नहीं इन लोगों ने इस साल 75 तिरंगा भी भेजने का फैसला किया है। ऐसे में एक साथ दो टोकरी में 501 राखी और 75 तिरंगा झंडा सुलभ के प्रतिनिधि द्वारा पीएमओ पहुंचाने की योजना है। 

हर साल  चार-पांच विधवाएं जाते हैं पीएम मोदी को राखी बांधने

सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल हजारों विधवाओं की ओर से, चार-पांच विधवाएं पीएम मोदी को राखी बांधने जाती है। इस बार भी जाने की तैयारी है और इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क भी किया गया है। 

इस पर बोलते हुए विनीता वर्मा ने आगे बताया, "संगठन पिछले 10 साल से वृंदावन, वाराणसी और उत्तराखंड की विधवाओं के लिए काम कर रही है। इन्हें काफी स्किल दी गई है जिसमें राखी बनाने की भी स्किल है।"

इससे पहले 70 वर्षीय गौरवनी दासी पीएम मोदी को राखी बांध चूकी है। ऐसे में वह इस साल उनके लिए राखी बना रही है और उनको भेट करने की तैयारी में है।  

टॅग्स :रक्षाबन्धननरेंद्र मोदीमथुरावाराणसीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन