लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: कांग्रेस को राज्यसभा में फायदा, 29 से बढ़कर हो जाएंगे 33, आजाद, आनंद शर्मा, वासनिक, सुरजेवाला, माकन और राजीव शुक्ला दावेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 21:42 IST

Rajya Sabha polls: पी चिदंबरम (महाराष्ट्र), रमेश (कर्नाटक), अंबिका सोनी (पंजाब), विवेक तन्खा (मध्य प्रदेश), प्रदीप टम्टा (उत्तराखंड), कपिल सिब्बल (उत्तर प्रदेश) और छाया वर्मा (छत्तीसगढ़) का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च सदन में उसके सदस्यों की संख्या 33 हो जाएगी जो फिलहाल 29 है।कई वरिष्ठ नेता राज्यससभा के लिए उम्मीद लगाए हुए हैं। हरियाणा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक-एक सीट मिल सकती है।

Rajya Sabha polls: कांग्रेस अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में 11 सीट हासिल कर सकती है और इनके लिए पी चिदंबरम और जयराम रमेश समेत कई नेता दावेदारों की दौड़ में शामिल हैं। अगर कांग्रेस को 11 सीट मिलती हैं तो फिर उच्च सदन में उसके सदस्यों की संख्या 33 हो जाएगी जो फिलहाल 29 है।

सूत्रों का कहना है कि गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और राजीव शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेता राज्यससभा के लिए उम्मीद लगाए हुए हैं। चिदंबरम (महाराष्ट्र), रमेश (कर्नाटक), अंबिका सोनी (पंजाब), विवेक तन्खा (मध्य प्रदेश), प्रदीप टम्टा (उत्तराखंड), कपिल सिब्बल (उत्तर प्रदेश) और छाया वर्मा (छत्तीसगढ़) का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

सिब्बल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उत्तर प्रदेश से नामांकन भी दाखिल कर दिया। उनका कहना है कि उन्होंने 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। मौजूदा गणित के हिसाब से कांग्रेस को राजस्थान से तीन, छत्तीसगढ़ से दो, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक-एक सीट मिल सकती है।

अगर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक और झारखंड में झामुमो एक-एक सीट देती है तो फिर कांग्रेस को दो और सीट मिल सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि चिदंबरम अपने गृह राज्य तमिलनाडु से राज्यसभा पहुंचने की उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने द्रमुक के नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात भी की है।

बहरहाल, यह भी चर्चा है कि राहुल गांधी की टीम कांग्रेस के डाटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती को तमिलनाडु से राज्यसभा भेजने के लिए जोर लगा रही है। कर्नाटक से अगर रमेश की उम्मीदवारी पर मुहर लगती है तो उनका राज्यसभा में यह चौथा कार्यकाल होगा। वैसे सुरजेवाला को भी कर्नाटक से राज्यसभा के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावसोनिया गाँधीराहुल गांधीपी चिदंबरमगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील