लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: झामुमो और कांग्रेस के बीच राज्यसभा सीट को लेकर टकराव, 9 सदस्यीय कमेटी बनाई, शिबू सोरेन को बनाया गया अध्यक्ष 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2022 17:39 IST

Rajya Sabha polls: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के बीच हुई बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगी है.

Open in App
ठळक मुद्देराजेश ठाकुर, आलमगीर आलम और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सदस्य होंगे.फागू बेसरा, महासचिव विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो समिति में रहेंगे.राजद की ओर से मंत्री सत्यानंद भोक्ता समन्वय समिति के सदस्य होंगे.

Rajya Sabha polls:  झारखंड में राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार को लेकर सत्तारूढ़ दल झामुमो और कांग्रेस के बीच आई खायी को पाटने के लिए सरकार में तालमेल को बनाये रखने के लिए समन्वय समिति बनाई गई है. शिबू सोरेन को इसका अध्यक्ष बनाय गया है.

9 सदस्यीय कमेटी में झामुमो के पांच, कांग्रेस के तीन और राजद के एक सदस्य होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के बीच हुई बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगी है. समन्वय समिति में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सदस्य होंगे.

वहीं, झामुमो की ओर से विधायक सरफराज अहमद, फागू बेसरा, महासचिव विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो समिति में रहेंगे. जबकि राजद की ओर से मंत्री सत्यानंद भोक्ता समन्वय समिति के सदस्य होंगे. झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि गठबंधन सरकार में समन्वय व संवाद को और बेहतर बनाने के लिए इस समन्वय समिति का गठन हुआ है.

यह समिति राज्य सरकार के द्वारा किए जाने वाले बोर्ड, निगम और राजनीतिक नियुक्तियों पर निर्णय और राज्य सरकार के जनहितैषी योजनाओं के चलाने व प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी करेगी. साथ ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम प्रभावी तरीके से अमल हो इसका प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही समन्वय समिति की बैठक शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी. इसमें मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

टॅग्स :राज्यसभा चुनावझारखंडहेमंत सोरेनशिबू सोरेनकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब