लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा उपसभापति चुनाव: एनडीए और यूपीए के बीच आज होगी टक्कर, जानिए पूरा समीकरण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 9, 2018 07:32 IST

Rajya Sabha deputy chairperson election: एक सीट खाली होने की वजह से राज्य सभा में इस समय 244 सांसद हैं। जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को 123 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 09 अगस्त: भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के उपसभापति का चुनाव आज होगा। यह पद केरल के कांग्रेसी नेता पीजे कुरियन के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुआ है। अभी राज्य सभा के सभापति उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हैं। देश का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है। राज्य सभा के उपसभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत गठबंधन एनडीए और कांग्रेस नीत गठबंधन यूपीए के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। अगले साल लोक सभा चुनाव संभावित है तो इस चुनाव को दोनों गठबंधनों के बीच शक्ति परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा है। लोक सभा में दो-तिहाई बहुमत वाली एनडीए के लिए राज्य सभा पिछले चार साल से टेढ़ी खीर साबित हुई है। राज्य सभा में एनडीए के पास बहुमत नहीं है। राज्य सभा में विधेयक पारित कराने के लिए वो अन्य दलों के समर्थन पर निर्भर रही है। आइए जानते हैं कि राज्य सभा के उपसभापति के चुनाव से जुड़े अहम तथ्य क्या हैं-

कितने बजे होगा चुनाव-

राज्य सभा के उपसभापति के चुनाव के लिए मतदान गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगा।

कौन हैं उम्मीदवार

एनडीए ने जदयू के सांसद हरिवंश को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं यूपीए ने कांग्रेस नेता बी हरिप्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं ने बुधवार को चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

हरिवंश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर के पूर्व प्रधान संपादक हैं। उन्हें बिहार के सीएम नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। हरिवंश साल 2014 से राज्य सभा सांसद हैं।

बीके हरिप्रसाद कर्नाटक कांग्रेस के नेता हैं और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। हरिप्रसाद साल 2014 से राज्य सभा सांसद हैं।

 राज्य सभा में जीत और हार का समीकरण

एक सीट खाली होने की वजह से राज्य सभा में इस समय 244 सांसद हैं। जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को 123 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

बीजेपी का गणित

इस समय राज्यसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी के पास  73 सांसद हैं। बीजेपी को जदयू के छह, शिवसेना के तीन और अकाली दल के तीन सांसदों का समर्थन प्राप्त है। शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) उपसभापति पद के लिए जदयू के उम्मीदवार को तरजीह दिये जाने से नाराज बतायी जा रही है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अकाली दल मतदान का बहिष्कार भी कर सकती है। वहीं शिव सेना का भी मिजाज आजकल कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। 

कांग्रेस का दाँव

राज्य सभा में कांग्रेस के 50 सांसद हैं। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और ममता बनर्जी की आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के पास 13-13 सांसद हैं। हाल ही में एनडीए से अलग हुए चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के पास छह और लालू यादव की राजद के पास पाँच सांसद हैं।

कांग्रेसी खेमे के लिए बुरी खबर ये है कि आम आदमी पार्टी ने मतदान में हिस्सा न लेने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि कांग्रेस ने उससे समर्थन माँगा ही नहीं इसलिए वो वोटिंग में नहीं शामिल होंगे।

गेमचेंजर पार्टियाँ

राज्य सभा उपसभापति चुनाव में गेमचेंजर एआईएडीएमके, बीजद, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस साबित हो सकते हैं। एआईएडीएमके के 13, बीजद के नौ, टीआरएस के छह और वाईएसआर कांग्रेस के दो सांसद राज्य सभा में हैं।अगर ये सब बीजेपी का साथ दें तो एनडीए के उम्मीदवार को 126 वोट मिल जाएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजद नेता और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को बुधवार को फ़ोन किया जिसके बाद ओडिशा में सत्ताधारी पार्टी ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राज्य सभासंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप