लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में राज्यसभा के लिए उप चुनाव 13 सितंबर को

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:37 IST

Open in App

तमिलनाडु से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 13 सितंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दी। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु से राज्यसभा की एक सीट इस साल 23 मार्च को अन्नाद्रमुक के मौजूदा सदस्य एम मोहम्मदजान (72) का दिल का दौरा पड़ने से हुए निधन की वजह से खाली हुई थी। उन्होंने इससे पहले तमिलनाडु के मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी। आयोग ने बयान में बताया कि उपचुनाव 13 सितंबर को होगा। स्थापित प्रक्रिया के तहत 13 सितंबर को शाम चार बजे मतदान संपन्न होने के एक घंटे बाद मतों की गिनती शुरू होगी। आयोग ने कहा कि मतदान के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का अनुपालन किया जाएगा। मतदान से जुड़ी गतिविधि में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना होगा। मतदान के लिए परिसर या सभागार में प्रवेश करने से पहले सभी व्यक्तियों के शरीर का तापमान लिया जाएगा और सभी स्थानों पर सेनिटाइजर उपलब्ध करवाया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने बयान में कहा, ‘‘ तमिलनाडु के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि वह कोविड नियमों को सुनिश्चित करने और उपचुनाव की तैयारियां कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करें।’’ दिवंगत मोहम्मदजान का कार्यकाल 24 जुलाई 2025 को समाप्त हो रहा था। आयोग के मुताबिक उपचुनाव के लिए 24 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम