लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्रः श्रद्धांजलि और हंगामे के बाद राज्यसभा, लोकसभा की गई स्थगित 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 13:51 IST

संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया और दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Open in App

संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया और दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद सुनील जाखड़ ने पद की शपथ ली। सुनील जाखड़ लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं। 

सुनील जाखड़ ने फिल्म स्टार एवं सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदास लोकसभा सीट से उपचुनाव जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में शामिल नए सदस्यों से सदन का परिचय कराया, जिनमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और अन्य हैं।

पीएम मोदी ने सितंबर में अपने मंत्रिपरिषद में बदलाव कर नौ नए चेहरों को शामिल किया था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तीन निवर्तमान सांसदों और कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी सहित कुछ पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि देन के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

सांसदों ने मौजूदा सांसद सुल्तान अहमद (तृणमूल कांग्रेस), एम.तसलीमुद्दीन (राष्ट्रीय जनता दल) और महंत चांदनाथ (भारतीय जनता पार्टी) को श्रद्धांजलि दी।

अहमद पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया से सांसद थे, जबकि तसलीमुद्दीन बिहार के अररिया से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। महंत चांदनाथ राजस्थान के अलवर से सांसद थे।

सुमित्रा महाजन ने लोकसभा की पहली महिला महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव से सदन का परिचय कराया। उन्होंने स्नेहलता श्रीवास्तव के पूर्ववत अनूप मिश्रा को उनकी सेवाओं के लिए भी सराहा।

वहीं,  संसद के ऊपरी सदन में शीतकालीन सत्र का पहला ही दिन काफी हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही संक्षिप्त रूप से स्थगित किए जाने के बाद प्रश्नकाल के लिए जैसे ही कार्यवाही दोबारा शुरू हुई वैसे ही पीएम मोदी द्वारा मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच गर्मागर्म बहस हुई. इसके बाद सदन को अपराह्न 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 

आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र पांच जनवरी को समाप्त होगा। 

टॅग्स :भारतीय संसदसंसद शीतकालीन सत्र 2017नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर