लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री राजनाथ ने कहा- कांग्रेस गिन रही अंतिम सांसें, लेकिन CM चंद्रबाबू सोचते हैं कि वेंटिलेटर पर रख सकते जिंदा

By धीरज पाल | Updated: October 16, 2018 18:47 IST

राज्य के गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू जी से कहना चाहता हूं

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां विपक्ष के तौर पर कांग्रेस जहां अन्य पार्टियों के गठबंधन की बात कर रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलती रहती है। इस कड़ी में आज आंध्र प्रदेश में गृहमंत्री राज नाथ सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कांग्रेस पार्टी में न जाने की सलाह दी है। राज्य के गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू जी से कहना चाहता हूं, आप कांग्रेस के जाल में फेसंगे तो कांग्रेस का पुराना इतिहास उठा कर देख लीजिए, जो फंसा, वो गया। 

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस तो अब अंतिम सांसें गिन रही है लेकिन चंद्रबाबू जी सोचते हैं कि कांग्रेस को वेंटिलेटर लगाकर हम कुछ समय के लिए जिंदा रख सकते ैहं। लेकिन यह कांग्रेस अब जिंदा नहीं रहने वाली है चंद्रबाबू जी। यह यूपीए अब एनपीए बन गई है। 

बता दें कि राजनाथ सिंह आंध्र प्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर हैं। राजधानी अमरावती के गुंटूर में एक सावर्जनिक बैठक के बाद जनता को संबोधित किया। इसके अलावा गुंटूर में भाजापा कार्यलय का आधारशिला भी रखा। 

 

टॅग्स :राजनाथ सिंहआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलगु देशम पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार