लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने किया छह राज्यों एवं दो केंद्रशासित प्रदेशों में 63 पुलों को राष्ट्र को समर्पित

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमावर्ती बुनियादी ढांचों में वृद्धि पर सरकार द्वारा जोर दिये जाने के तहत छह राज्यों एवं दो संघशासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 63 पुलों को सोमवार को राष्ट्र को समर्पित किया।

तीन दिवसीय लद्दाख यात्रा पर आये सिंह ने लेह से 88 किलोमीटर दूर क्यूंगम में एक कार्यक्रम में इन पुलों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर, उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी तथा अन्य सैन्य एवं असैन्य अधिकारी मौजूद थे। अरूणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने भी डिजिटल तरीके से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में लेह-लोमा मार्ग पर बने 50 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन अहम है क्योंकि इससे सैनिकों एवं सैन्य उपकरणों को लाने में मदद मिलेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘ इस एकल विस्तार इस्पात सुपरस्ट्रक्चर पुल, जिसने वर्तमान बेली पुल की जगह ली है, से बंदूकों, टैंकों और अन्य विशेष उपकरणों समेत भारी हथियार प्रणाली की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। ’’

लेह-लोमा रोड चुमाथांग, हानली और त्सो मोरोई जैसे स्थानों को जोड़ता है तथा यह पूर्वी लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों में पहुंचने के लिए अहम हैं।

इसके अलावा सिंह ने डिजिटल तरीके से लद्दाख में 11, जम्मू कश्मीर में चार, हिमाचल प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में छह, सिक्किम में आठ, नगालैंड और मणिपुर में एक-एक तथा अरूणाचल प्रदेश में 29 पुलों का उद्घाटन किया। मंत्रालय ने बताया कि इन परियोजनाओं पर 240 करोड़ रूपये की लागत आयी और उनसे सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

रक्षा मंत्री ने खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के प्रति बीआरओ की कटिबद्धता की यह कहते हुए तारीफ की कि इनमें से कुछ पुल सुदूरवर्ती क्षेत्रों के गांवों के लिए जीवनरेखा बन जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू