लाइव न्यूज़ :

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पुरुष सैन्य कर्मियों के लिए बच्चों की देखभाल छुट्टी को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 10, 2019 18:40 IST

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘सीसीएल लेने के लिए पहले 40 प्रतिशत विकलांगता वाले बच्चे के मामले में 22 वर्ष की आयु सीमा को हटा दिया गया है। साथ ही एक बार में सीसीएल लेने की न्यूनतम अवधि को 15 दिन की बजाय कम करके पांच दिन कर दिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयह निर्णय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के एक आदेश के अनुरूप है।वर्तमान में सीसीएल केवल रक्षा बलों में महिला अधिकारियों को ही प्रदान किया जाता है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बच्चों की देखभाल छुट्टी (सीसीएल) के लाभ सिंगल पुरुष सैन्यकर्मियों को दिये जाने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दी।

यह निर्णय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के एक आदेश के अनुरूप है। मंत्री ने रक्षा बलों में महिला अधिकारियों के मामले में बच्चों की देखभाल छुट्टी (सीसीएल) के प्रावधानों में कुछ छूट को भी अपनी मंजूरी दे दी है। वर्तमान में सीसीएल केवल रक्षा बलों में महिला अधिकारियों को ही प्रदान किया जाता है।

हाल में डीओपीटी ने कुछ संशोधन किये थे ताकि असैन्य कर्मचारियों को सीसीएल दिया जा सके। इसके तहत अभी तक महिला कर्मचारियों को दिया जाने वाला सीसीएल सरकारी पुरुष कर्मचारियों को भी विस्तारित कर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘सीसीएल लेने के लिए पहले 40 प्रतिशत विकलांगता वाले बच्चे के मामले में 22 वर्ष की आयु सीमा को हटा दिया गया है। साथ ही एक बार में सीसीएल लेने की न्यूनतम अवधि को 15 दिन की बजाय कम करके पांच दिन कर दिया गया है।’’

इसमें कहा गया है कि ऐसे ही लाभ रक्षा कर्मियों को प्रदान करने के एक प्रस्ताव को सिंह ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे सिंगल (किसी भी कारण से जीवनसाथी के बिना जीवन बसर करने वाले) पुरुष सैन्यकर्मी सीसीएल का लाभ उठा सकेंगे।

सिंगल पुरुष सैन्यकर्मी और रक्षा बलों की महिला अधिकारी भी 40 प्रतिशत विकलांगता वाले बच्चे के मामले में सीसीएल की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और इसके लिए बच्चे की आयु की कोई सीमा नहीं होगी। 

टॅग्स :मोदी सरकारराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील