लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्लेन में कई सांसदों ने किया सफर, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2021 12:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देसांसद राजीव प्रताप रूडी का वीडियो वायरलसंसद की पर्यटन-नागरिक उड्डयन समिति के सदस्यों ने रूडी के प्लेन में सफरAirbus 320-321 उड़ाने में माहिर हैं रूडी

बिहार के सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं. कुछ दिन पहले रूडी जिस हवाई जहाज की कमान संभाले हुए थे उसकी यात्रा डीएमके सांसद दयानिधि मारन कर रहे थे. इस बार रूडी के जहाज में संसद की पर्यटन और नागरिक उड्डयन समिति के सदस्यों ने यात्रा की. बताते चलें कि  सांसद राजीव प्रताप रूडी कमर्शियल पायलट लाइसेंस होल्डर हैं, रूडी Airbus 320-321 उड़ाने में माहिर हैं. 

अपने ट्विटर हैंडल से साझा किए वीडियो में रूडी फ्लाइट को ऐतिहासिक और विशेष बताते नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'बालमन के साथ निश्छल और वात्सल्य भाव का अलौकिक अनुभव, संसदीय समिति की यात्रा के दौरान सांसद मनोज तिवारी की छह माह की बेटी सांविका के साथ हवाई यात्रा का संस्मरण.'

वीडियो में उन्होंने कहा कि, "भारतीय संसद के इतिहास में शायद ये पहली बार हो रहा हैं कि एक सांसद, संसद की पर्यटन और नागरिक उड्डयन समिति के सदस्यों का पायलट बना हो" उन्होंने कहा कि विमान में समिति अध्यक्ष वेंकटेश, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत कई सांसद मौजूद हैं. इसके साथ ही वह प्लेन के कैप्टन और क्रू मेंबर का भी परिचय कराते दिखे. इसके अलावा विडियो में उन्होंने कहा कि प्लेन में उन सबके साथ छह महीने की सबसे कम उम्र की यात्री भी सफर कर रही है. जिसके लिए लोगों ने तालियां भी बजाई.

हाल में ही इंडिगो ने बिहार में दरभंगा के लिए पहली सेवा शुरू की, जिसे राजीव खुद उड़ाकर दरभंगा पहुंचे थे.

टॅग्स :इंडिगोसंसददिल्लीहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए