लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा हो सकते हैं अगले कैबिनेट सचिव 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 27, 2019 22:35 IST

सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक गौबा केंद्र सरकार के साथ ही झारखंड और बिहार सरकारों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। गृह सचिव के रूप में उनके दो साल का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा होगा। इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि पूरी संभावना है कि गौबा अगले कैबिनेट सचिव होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगाबा ने अगस्त 2017 में गृह सचिव का कार्यभाल संभाला था। भारतीय प्रशासनिक सेवा में झारखंड कैडर के 1982 बैच के अधिकारी हैं। वे पटना यूनिवर्सिटी से बीएससी (फिजिक्स) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक गौबा केंद्र सरकार के साथ ही झारखंड और बिहार सरकारों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को पी के सिन्हा के स्थान पर अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जा सकता है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिन्हा का चार साल का कार्यकाल 12 जून को समाप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवी आर सुब्रह्मण्यम, गौबा के बाद केंद्रीय गृह सचिव पद के लिए शीर्ष दावेदार प्रतीत हो रहे हैं।

सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक गौबा केंद्र सरकार के साथ ही झारखंड और बिहार सरकारों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। गृह सचिव के रूप में उनके दो साल का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा होगा। इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि पूरी संभावना है कि गौबा अगले कैबिनेट सचिव होंगे।

कैबिनेट सचिव का पद देश की नौकरशाही में शीर्ष पद है। अगर 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी गौबा को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जाता है तो उनका कार्यकाल दो साल का होगा। इसे आगे दो वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

सिन्हा को पहली बार 2015 में दो साल के लिए नियुक्त किया गया था। उन्हें 2017 और 2018 में एक एक वर्ष का विस्तार दिया गया। सिन्हा के दोनों पूर्ववर्तियों - अजीत कुमार सेठ और के एम चंद्रशेखर - ने भी चार-चार साल तक इस पद पर काम किया था।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 30 मई को पदभार ग्रहण करने के बाद अगर नयी सरकार में मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति अगर गौबा के नाम को मंजूरी देती है तो उन्हें सिन्हा से कार्यभार संभालने से पहले जून के पहले सप्ताह में कुछ समय के लिए विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया जाएगा। 

केंद्र सरकार को 30 मई से पहले रक्षा सचिव का नाम भी तय करना होगा। इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के चीफ का एक्टेंशन भी मई के आखिर में पूरा हो जाएगा। उम्मीद है इन अधिकारियों की नियुक्ति 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण से पहले कर दी जाए।

रक्षा सचिव के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। इनमें डिफेंस प्रोडक्शन सेक्रेटरी अजय कुमार, बैंकिंग सेक्रेटरी राजीव कुमार, एन्वायरमेंट सेक्रेटरी सीके मिश्रा और पावर सेक्रेटरी अजय भल्ला शामिल हैं। नए रक्षा सचिव की नियुक्ति दो साल के लिए होगी। 

राजीव गाबा ने अगस्त 2017 में गृह सचिव का कार्यभाल संभाला था। भारतीय प्रशासनिक सेवा में झारखंड कैडर के 1982 बैच के अधिकारी हैं। वे पटना यूनिवर्सिटी से बीएससी (फिजिक्स) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव