लाइव न्यूज़ :

"मुझे उनके लिए बहुत दुख है"- जेल से रिहा होने के बाद बोलीं राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन, गांधी परिवार के लिए दिया यह संदेश

By आजाद खान | Updated: November 13, 2022 09:40 IST

गांधी परिवार को दिए गए अपने संदेश में नलिनी श्रीहरन ने कहा है कि "उन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे उम्मीद है कि वे उस त्रासदी से हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देराजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन ने जेल से निकलने के बाद बयान दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड पर बोलते हुए कहा है कि उन्हें इस बात का दुख है। ऐसे में नलिनी ने गांधी परिवार को एक संदेश भी दिया है।

नई दिल्ली: राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी श्रीहरन ने जेल से बाहर निकलने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि उस विस्फोट में मारे गए लोगों के लिए उन्हें काफी दुख है। नलिनी ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे इस सदमे से बाहर आ जाएंगे। 

आपको बता दें कि साल 1991 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले 32 साल से जेल की सजा काट रही दोषी नलिनी श्रीहरन को सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को रिहा कर दिया है। ऐसे में नलिनी श्रीहरन ने जेल से निकलने के बाद उस हत्याकांड को लेकर अपनी बात कही है और आगे के प्लान के बारे में बताया है।

कई दिनों बाद नलिनी को पति से मिलकर कैसा लगा 

इस हत्याकांड में दोषी ठहराए गए और जेल की सजा काट रहे नलिनी श्रीहरन समेत पांच अन्य लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को रिहा कर दिया है। वेल्लोर में महिलाओं की विशेष जेल से रिहा होने के बाद नलिनी अपने पति वी. श्रीहरन उर्फ मुरुगन से मिलने गईं थी जो वेल्लोर केंद्रीय जेल में बंद है। 

ऐसे में जेल से निकलने के बाद नलिनी ने पत्रकारों से बातचीत की थी। इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपने पति से मिली थी तो उन्होंने बताया कि अपने पति से मिलने के बाद वह भावुक भी हो गई थी। 

बेटी और पति के बारे में पूछे जाने पर नलिनी ने इस पर भी बोला है। ऐसे में पत्रकारों द्वारा जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी बेटी से मिलने और यूके में बसने की योजना बना रही है तो इस पर उन्होंने कहा है कि वे अपने पति के साल आएंगी। 

हत्याकांड को लेकर नलिनी श्रीहरन ने क्या कहा

वहीं जब नलिनी से हत्याकांड के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं, "मुझे उनके लिए बहुत दुख है। हमने इसके बारे में सोचते हुए इतने साल बिताए हैं और हमें इस पर खेद है।" नलिनी श्रीहरन ने आगे कहा, "उन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे उम्मीद है कि वे उस त्रासदी से हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे।"

ऐसे में जब नलिनी से यह पूछा गया कि क्या वह राजीव गांधी के परिवार से मिलेंगी, इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे मुझसे मिलेंगे। मुझे लगता है कि उनके लिए मुझे देखने का समय बीत चुका है।"

टॅग्स :राजीव गाँधीTamil Naduसुप्रीम कोर्टजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम