लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी पुण्यतिथि: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने कहा- एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता का पुत्र होने पर मुझे गर्व 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2020 10:18 IST

Rajiv Gandhi 29th Death Anniversary: 21 मई 1991 को राजीव गांधी की आत्मघाती हमले में जान चली गई थी। इस दिन की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धाजलि दी है। 

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि (Rajiv Gandhi 29th Death Anniversary) है। इस दौरान उन्हें पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धाजलि दी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व पीएम श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।' वहीं, राहुल गांधी ने लिखा, 'एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूँ।' कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'आत्मनिर्भरता भारत की सदियों पुरानी पहचान है। शून्य की खोज से आजादी की जंग तक भारत ने दुनिया को आत्मनिर्भरता सिखलायी है। ये हमारे लिए नई चीज नहीं है। बस हमें इसे बरकरार रखना है।' आपको बता दें, 21 मई 1991 को राजीव गांधी की आत्मघाती हमले में जान चली गई थी। इस दिन की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया था। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची थी और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए थे। 

टॅग्स :राजीव गाँधीनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील