लाइव न्यूज़ :

Rajgarh Panchayat Samiti: निर्दलीय विधायक कांति प्रसाद मीणा के दो बेटे और बीडीओ सहित 4 अरेस्ट, पांच लाख रुपये की रिश्वत का मामला, ACB ने ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2022 20:09 IST

Rajgarh Panchayat Samiti: एसीबी के डीएसपी परमेश्वर लाल यादव ने कहा कि कल 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसके बाद टीम बनाई गई और 3 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्वत के मामले में MLA कांति प्रसाद के 2 बेटों सहित 4 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है।राजगढ़ पंचायत समिति में हैंडपंप के बकाया बिल को पास कराने के लिए 9 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की शिकायत मिली।निर्दलीय विधायक के दो बेटे और एक प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शामि‍ल हैं।

जयपुरः भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में शुक्रवार देर रात चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक निर्दलीय विधायक के दो बेटे और एक प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शामि‍ल हैं।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार देर रात जयपुर-अलवर में विभिन्न जगहों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए बीडीओ नेतराम और मध्यस्थ लोकेश मीणा, कृष्णकांत मीणा तथा जय प्रताप सिंह को परिवादी से पांच लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इनमें लोकेश एवं कृष्णकांत थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक कांति प्रसाद मीणा के बेटे हैं। विधायक मीणा ने संवाददाताओं से कहा कि उनके बेटों को साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की मंशा गलत है, ठेकेदार ने हमसे उधार पर पैसा लिया था और उसे वापस करना पड़ा, लेकिन ठेकेदार ने उसे वापस करने के बजाय मेरे बेटों को एसीबी से पकड़वा द‍िया।

ब्‍यूरो के बयान के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी है कि कंपनी को राजगढ़ क्षेत्र में ट्यूबवेल खुदाई के लिए किए गए कार्यों के लिए 14 लाख रुपये के बकाये का भुगतान किया जाना है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि आरोपी लोकेश मीणा और जयप्रताप सिंह द्वारा बकाया भुगतान के एवज में कमीशन के रूप में बीडीओ नेतराम के नाम पर नौ लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा है।

एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के लिए जयपुर-अलवर में एक साथ कार्रवाई करते हुए लोकेश मीणा की निशानदेही पर जयपुर में उसके बड़े भाई कृष्णकांत मीणा को परिवादी से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में एसीबी की तीन अलग-अलग टीमों ने आरोपी बीडीओ नेतराम, मध्यस्थ लोकेश मीणा और जय प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने इसको लेकर राज्‍य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। पूनियां ने ट्वीट किया,' कांग्रेस सरकार के शासन में भ्रष्टाचार की राजधानी बना राजस्थान। (मुख्‍यमंत्री अशोक) गहलोत जी की भ्रष्टाचार के विरूद्ध कत्तई बर्दाश्त नहीं की नीति; कुर्सी के लिए सब जायज है, बस कुर्सी बची रहे।

टॅग्स :राजस्थानPoliceजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह