लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की गैंगस्टर अनुराधा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौ महीनों से थीं काला जठेड़ी के साथ लिव इन रिलेशन में

By अभिषेक पारीक | Updated: July 31, 2021 16:24 IST

अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान अनुराधा के तौर पर हुई है। वह राजस्थान में वसूली, अपहरण और हत्या के कई मामलों में संलिप्त थी। बताया जा रहा है कि वह काला जठेड़ी के साथ पिछले करीब नौ महीनों से लिव इन में रह रही थी।  

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की कुख्यात महिला गैंगस्टर अनुराधा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार। अनुराधा पिछले नौ महीनों से काला जठेड़ी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थीं। अनुराधा पर हत्या, अपहरण और वसूली सहित कई जगहों पर संगीन मामले दर्ज हैं। 

अपराध के कई मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश काला जठेड़ी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को कहा कि उसने राजस्थान की एक कुख्यात महिला बदमाश को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान अनुराधा के तौर पर हुई है। वह राजस्थान में वसूली, अपहरण और हत्या के कई मामलों में संलिप्त थी। बताया जा रहा है कि वह काला जठेड़ी के साथ पिछले करीब नौ महीनों से लिव इन में रह रही थी।  

राजस्थान पुलिस ने अनुराधा की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम रखा था। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ-काउंटर इंटेलिजेंस) मनीषी चंद्रा ने बताया कि अनुराधा कुख्यात बदमाश आनंदपाल सिंह की सहयोगी थी। सिंह 2017 में राजस्थान के चुरू जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। चंद्रा ने कहा कि एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में रंगदारी, हत्या और अन्य जघन्य अपराध के कई मामलों में वांछित काला जठेड़ी पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस ने जठेड़ी के खिलाफ कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) भी लगाया था। 

पुलिस के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में जठेड़ी के रिश्तेदार सोनू के घायल होने पर उसका नाम सामने आया था। मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पहलवान सुशील कुमार के साथ जठेड़ी के कथित संबंधों की भी जांच कर रही है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया