लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: वसुंधरा के बेटे पर विधायकों को रिजॉर्ट में रखने का आरोप, MLA ललित मीणा के पिता ने कहा, विधायकों के साथ भी मारपीट की

By रुस्तम राणा | Updated: December 7, 2023 16:27 IST

किशनगंज विधायक ललित मीना के पिता ने दावा किया है कि जिस रिसॉर्ट में भाजपा विधायक ठहरे हुए थे, वहां हुई मारपीट की घटना के लिए वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह जिम्मेदार थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीकर रोड पर एक रिसॉर्ट में एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा सामने आयाजहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को रखा गया थाआरोप है कि वहां हुई मारपीट की घटना के लिए वसुंधरा के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह जिम्मेदार थे

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हाईकमान से दिल्ली गई हैं, जबकि दूसरी तरफ उनके बेटे दुष्यंत पर रिसॉर्ट पॉलिटिक्स करने के आरोप लगे हैं। विधायक ललित मीणा और उनके पिता हेमराज मीणा ने वसुंधरा के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह पर विधायकों की बाड़ेबंदी करने के आरोप लगाए हैं।  किशनगंज विधायक ललित मीना के पिता ने दावा किया है कि जिस रिसॉर्ट में भाजपा विधायक ठहरे हुए थे, वहां हुई मारपीट की घटना के लिए वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह जिम्मेदार थे। इस संबंध में पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद वसुंधरा राजे को बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने भी तलब किया है।

इंडिया टीवी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि मुख्यमंत्री पद के चयन पर सस्पेंस के बीच, सीकर रोड पर एक रिसॉर्ट में एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा सामने आया, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को रखा जा रहा है। इन विधायकों ने रात को ही बहरोड़ जाने का प्लान बना लिया था। पूर्व विधायक हेमराज ने कहा, ''सांसद दुष्यंत मेरे बेटे और झालावाड़-बारां के विधायकों को जयपुर ले आए थे। शाम को जब ललित घर नहीं लौटा तो मैंने उससे बात की। उसने कहा कि मैं सीकर रोड पर एक रिसॉर्ट में हूं,''लोग उसे वापस नहीं लौटने दे रहे थे।”

सूत्रों के मुताबिक, जब यह तय हो गया कि विधायक बहरोड़ जाएंगे तो एक नए विधायक ने हैरानी जताई और पार्टी के शीर्ष नेताओं को योजना का खुलासा करने की धमकी दी। इसके बाद हंगामा मच गया। इस घटना की खबर लगते ही राज्य के कुछ नेताओं को तुरंत उस रिसॉर्ट में भेजा गया, हालांकि बाद में बातचीत से मामला सुलझ गया और उसके बाद सुबह 4 बजे उन विधायकों को वहां से निकाला गया।

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थानBJP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम