लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोटा में नहीं थम रहा छात्रों की आत्महत्या का मामला, एक ही दिन में 2 छात्रों ने लगाया मौत को गले, इस साल कुल 24 छात्रों ने की आत्महत्या

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 28, 2023 09:31 IST

कोटा में एनईईटी की तैयारी करने वाले दो छात्रों ने बीते रविवार को आत्महत्या कर ली। दोनों छात्रों की मौत के साथ इस साल अब तक कुल 24 छात्र विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोटा में एनईईटी की तैयारी करने वाले दो छात्रों ने बीते रविवार को आत्महत्या कर लीइस घटना को मिलाकर इस साल अब तक कुल 24 छात्र विभिन्न परिस्थितियों में आत्महत्या कर चुके हैंबीते रविवार को महाराष्ट्र के आविष्कार और बिहार के आदर्श राज ने परीक्षा के बाद आत्महत्या की

कोटा: राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी करने वालों छात्रों में लगातार बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृति पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अपने घरों के सैकड़ों किलोमीटर दूर आकर सफलता के सपनों को बुनने वाले नौनिहालों का इतना घातक कदम उठाना समाज के लिए वाकई चिंता का सबब बनता जा रहा है।

इस बेहद दुखद और भयावह परिस्थितियों में बीते रविवार को उस वक्त एक और कड़ी उस वक्त जुड़ गई, जब एनईईटी की तैयारी करने वाले दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। इन दोनों छात्रों की मौत के साथ इस साल अब तक कुल 24 छात्र विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय आविष्कार शंबाजी कासले और एक अन्य छात्र आदर्श राज ने बीते रविवार को अपनी जान दे दी। सूचना के मुताबिक छात्र अविष्कार ने परीक्षा लिखने के कुछ मिनट बाद दोपहर में लगभग 3.15 बजे कोचिंग संस्थान की छठी मंजिल से छलांग लगा दी।

हादसे के बाद संस्थान के कर्मचारी उसे फौरन अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस घटना के कुछ ही घंटों बिहार के रहने वाले एक अन्य छात्र आदर्श राज ने भी परीक्षा देने के बाद शाम लगभग 7 बजे अपने किराए के फ्लैट में फांसी लगा ली। आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा में कम अंक मिलने के भय से आदर्श ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

दोनों घटनाओं के संबंध में कोटा पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर जिले का मूल निवासी और 12वीं कक्षा का छात्र अविष्कार तीन साल से कोटा में एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे था। वह अपने नाना-नानी के साथ तलवंडी इलाके में एक किराए के कमरे में रहते थे। उनके माता-पिता महाराष्ट्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं।

वहीं बिहार के रहने वाले दूसरे छात्र आदर्श की बात करें तो वह अपने चचेरे भाइयों के साथ कोटा में रहकर एनईईटी की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद अन्य छात्रों ने जब आदर्श को फंदे से नीचे उतारा तो कथित तौर पर उसकी सांसें चल रही थीं लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्रों के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों छात्रों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार  को भेजे जाएंगे। इस बीच पुलिस मामले की जांच में लगा हुई है।

वहीं कोटा जिला प्रशासन ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। कोटा के जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बीते रविवार को कोटा के सभी कोचिंग संस्थान को आदेश जारी किया है कि वो आगामी दो महीनों में कोई भी परीक्षा न आयोजित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी संस्थानों को आदेश दिया है कि वो कमरों के अंदर लगे सभी पंखों में आत्महत्या रोधी उपकरण लगाएं।

जिला कलेक्टर बुनकर ने संस्थानों से यह भी कहा है कि वो छात्रों को हफ्ते में कम से कम एक 'फ्री  दिन' दें, जिस दिन न तो कोई कक्षाएं हों और न ही परीक्षा का आयोजन हो।

टॅग्स :Kotaआत्मघाती हमलाआत्महत्या प्रयासsuicide attempt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप