लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के खेल मंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाने का किया स्वागत

By भाषा | Updated: August 6, 2019 13:55 IST

Open in App

राजस्थान के युवा मामलात व खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने इसे अपनी 'निजी राय' बताया है। चांदना ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मंगलवार की सुबह में लिखा, 'यह मेरी निजी राय है, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना सरकार का पहला फैसला है जिसका मैं स्वागत करता हूँ।'

इसके साथ ही चांदना ने लिखा है, 'लेकिन 370 बदलने के तरीके का क्रियान्वरण तानाशाही से ना होकर शांति और विश्वास के माहौल में होकर इसका अच्छे से निस्तारण हो ताकि भविष्य में देश के किसी नागरिक को कोई समस्या ना हो।' कांग्रेस के युवा व तेज तर्रार नेता माने जाने वाले चांदना ने अपनी इस टिप्प्णी को अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है।

इस बारे में मंत्री से बात नहीं हो सकी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला सोमवार को किया। राज्य में इस बारे में टिप्पणी करने वाले चांदना पहले कांग्रेस नेता है। राज्य विधानसभा के दूसरे सत्र का सोमवार को अंतिम दिन था और कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता यहां थे लेकिन किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की टिप्पणी शेयर की है। बाकी किसी नेता ने इस मुद्दे पर अभी खुलकर कुछ नहीं बोला है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील