लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में लॉकडाउन मार, मज़दूरी करने को मजबूर हैं शिक्षक, स्कूल में मुझे 20,000 वेतन मिलता था, यहां मुझे 235 रुपये प्रतिदिन मिल रहा...

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 28, 2020 17:32 IST

कोरोना वायरस की वजह से कुछ शिक्षक मनरेगा में मज़दूरी करने को मजबूर हैं। अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए ये लोग 220 और 235 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के चलते देश में स्कूल बंद हैं, ऐसे में जयपुर के पास आसलपुर जोबनेर गांव में M.A., B.Ed करे हुए कुछ शिक्षक मनरेगा में मज़दूरी करने को मजबूर हैं। अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए ये लोग 220 और 235 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी कर रहे हैं।

जयपुर: कोरोना वायरस महामारी के चलते देश में स्कूल बंद हैं। ऐसे में जयपुर के पास आसलपुर जोबनेर गांव में एमए, बीएड किए हुए कुछ शिक्षक मनरेगा में मज़दूरी करने को मजबूर हैं। अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए ये लोग 220 और 235 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी कर रहे हैं। इस मामले में हिन्दी के शिक्षक रामअवतार सिंह ने बताया, 'स्कूल में मुझे 20,000 वेतन मिलता था। यहां मुझे 235 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं।'

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश 31 मई तक लॉकडाउन है। इसके साथ ही, राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की बुधवार को मौत हो जाने से राज्य में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है।

राजस्थान में संक्रमण के 109 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,645 हो गयी। इस बीच, गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 376 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 15,205 तक पहुंच गई। राज्य में 23 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 938 हो गयी है।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल