लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Polls 2023: राजस्थान में वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 55.63% मतदान दर्ज, सीकर में हुआ पथराव

By रुस्तम राणा | Updated: November 25, 2023 16:23 IST

चुनाव आयोग ने अपने बयान में बताया कि राजस्थान में 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दोपहर 3 बजे तक  55.63% मतदान दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देEC के अनुसार, राजस्थान में 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दोपहर 3 बजे तक 55.63% मतदान दर्जफतेहपुर डीएसपी रामप्रसाद ने बताया, कुछ लोगों के बीच आपसी झड़प के बाद पथराव हुआ हैराजस्थान सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी

जयपुर:राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। राज्य में नई सरकार के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था, जोर शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने बताया कि राजस्थान में 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दोपहर 3 बजे तक  55.63% मतदान दर्ज हुआ है। 

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस एक और कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है, जबकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा करते हुए अशोक गहलोत सरकार को बदलने की कोशिश कर रही है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है और इसी दिन यह तय हो जाएगा कि ऊँट आखिर किस करवट बैठेगा।  

इस बीच सीकर में पथराव की खबरें हैं। फतेहपुर डीएसपी रामप्रसाद ने बताया, ''कुछ लोगों के बीच आपसी झड़प के बाद पथराव हुआ है। कुछ लोगों को मुआवजा दिया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।'' एएनआई ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि मतदान में कोई बाधा नहीं है... जिन लोगों ने अभी तक वोट नहीं डाला है, उन्हें जाकर वोट करना चाहिए। सभी को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023राजस्थानचुनाव आयोगकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम