लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:40 IST

Open in App

जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में मंगलवार सुबह पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर किया गया है। कौलारी थाने के प्रभारी नरेश पोषवाल ने बताया कि आगरा जनपद के दो युवक‌ रक्षाबंधन पर अपनी रिश्तेदारी में खरगपुर आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों मंगलवार सुबह पार्वती नदी में नहाने गये थे, इसी क्रम में दोनों गहरे पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि उनमें से आगरा निवासी 32 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय शिवा को कौलारी के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमहाशिवरात्रि 2026: इन खास संदेशों से अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

भारतबिहार में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित!, 2 लाख किलो वजन और 33 फीट लंबा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

क्राइम अलर्टUP News: प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत, सरकारी अस्पताल के बाहर लाश छोड़ गए कर्मचारी

भारतइस मौत के लिए जिम्मेदार क्या केवल गरीबी है?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज