लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक जैसा हाल राजस्थान व मध्य प्रदेश में भी न हो जाए कांग्रेस का: अठावले

By भाषा | Updated: July 27, 2019 19:57 IST

अठावले ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, 'जिस तरह कर्नाटक में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने त्यागपत्र दिया ... उससे वहां अब भाजपा की सरकार बन गयी है। इसी तरह मुझे लगता है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बहुत जल्दी इसी तरह की मूवमेंट हो सकती है और यहां की सरकार भी, मतलब कांग्रेस की सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार आ सकती है।'

Open in App
ठळक मुद्देअठावले ने कहा,' कोई विधायक संविधान के तहत ही चुनकर आता है और उसे त्यागपत्र देने का अधिकार है।अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा दिया गया है।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कर्नाटक में कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार गिरने के घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए शनिवार को यहां कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी आने वाले दिनों में इस तरह का राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है।

सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए अठावले ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, 'जिस तरह कर्नाटक में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने त्यागपत्र दिया ... उससे वहां अब भाजपा की सरकार बन गयी है। इसी तरह मुझे लगता है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बहुत जल्दी इसी तरह की मूवमेंट हो सकती है और यहां की सरकार भी, मतलब कांग्रेस की सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार आ सकती है।'

एक अन्य सवाल के जवाब में अठावले ने कहा,' कोई विधायक संविधान के तहत ही चुनकर आता है और उसे त्यागपत्र देने का अधिकार है, यह लोकतंत्र के साथ धोखा देने का विषय बिलकुल नहीं है। जो विधायक जहां जाना चाहते हैं या जहां रहना चाहते हैं उनको अधिकार है।'

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिये महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है जिसमें सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश के सभी राज्यों को योजनाओं के लिये बजट आवंटन किया जा रहा है जिससे इसका लाभ देश में लाभार्थियों को मिल सके।

अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा दिया गया है। इसके द्वारा देश के सभी वर्गों को एक साथ लेकर सभी वर्गों का विकास किया जा सके। इससे देश उन्नति के स्तर पर आगे बढ़ेगा। सरकार द्वारा पिछड़े वर्गों को आगे लाने के लिये महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है, इससे सभी को समानता का स्तर मिल सकेगा।

इससे पहले अठावले ने राजस्थान सरकार के सामाजिक, न्याय व अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटराजस्थानमध्य प्रदेशकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन