लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: पुलिस महकमे में हुए बड़े फेरबदल, उदयपुर के IG, पुलिस अधीक्षक सहित 32 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, जानें किसे मिला है क्या पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 13:04 IST

आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत के गृहनिवास जोधपुर में मई में सांप्रदायिक तनाव हो गया था जिसके कारण अब वे आगे रिक्स नहीं लेना चाहते है। यही कारण है कि वह यह तबादले कर कानून व्यवस्था को ठीक करने में लगे है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार द्वारा गुरुवार रात को कई अधिकारियों के तबादले किए गए है। इसमें 32 आईपीएस अधिकारी के भी नाम है। उदयपुर सहित 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले हुए हैं।

जयपुर:राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और पुलिस अधीक्षक सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 32 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उदयपुर सहित 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। आपको बता दें कि उदयपुर में मंगलवार को दर्जी कन्हैया लाल की दो मुस्लिम युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। 

इन अधिकारियों को दिए गए है नए पद

उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक हिंगलाज दान को पद से हटाकर मानवाधिकार का जिम्मा दिया गया है। वहीं, प्रफुल्ल कुमार को उदयपुर का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। कुमार इससे पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) में पुलिस महानिरीक्षक थे। 

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार का तबादला कोटा आरएएसी बटालियन में कमांडेंट द्वितीय के पद पर किया गया है। अजमेर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को उदयपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

इनको मिली है नई जिम्मेदारी

जोधपुर के पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अकादमी जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। कोटा पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ को गोगोई के स्थान पर जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जोधपुर के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव को कमांडेंट 9वीं बटालियन आरएसी टोंक के पद पर नियुक्त किया गया है। 

ऐसा क्यों उठाया गया है कदम

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनिवास जोधपुर में मई में सांप्रदायिक तनाव हो गया था। करौली केपुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया को उपनिदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के पद पर और धौलपुर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस को इंदोलिया के स्थान पर करौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

उल्लेखनीय है कि करौली में भी अप्रैल में सांप्रदायिक तनाव हो गया था। सिरोही के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को टोगस के स्थान पर धौलपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को कमांडेंट 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :राजस्थानPoliceअशोक गहलोतहत्याAshok GehlotAjmermurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो