लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: May 8, 2020 21:42 IST

राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देशवों को पोस्टमार्टम के लिये आबूरोड के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। । पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। 

जयपुर: राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। सहायक पुलिस उप निरीक्षक भवंर सिंह ने बताया कि किरवली गांव के पास पालनपुर से सिरोही जा रही एक कार को एक एसयूवी टक्कर मार दी।

कार में सवार गोविन्द भोमजी (55), उनकी पत्नी भागू देवी (50), पुत्र अरविंद (28), रेखा (30),पुस्मित (7) और विपुल (35) की मौत हो गई। जबकि प्रवीण (32) और दो वर्षीय पौत्री घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था जहां से परिजन उन्हें गुजरात के महेसाणा लेकर चले गये।

वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिये आबूरोड के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना