लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सिलेंडर बम पर खड़ा जयपुर, नियमों की अनदेखी, रसद विभाग की चुप्पी बिगाड़ रही है मामला

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 5, 2020 05:42 IST

विधानसभा एवं सचिवालय के निकट सिलेंडरों का जमावड़ा, महेश नगर, बरकत नगर, मानसरोवर, कावेरी पथ आदि पर खुले में सिलेंडर पड़े दिखाई देते हैं। ये अवैध डंपिग स्थल कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरसद विभाग की मिलीभगत से जनता की जान की परवाह किये बगैर गैस कंपनियों को खुली छूट दे रखी है और गैस एजेंसियों ने जयपुर को बारूद का ढेर बना रखा है। यूडीएच बीते एक दशक से आबादी इलाकों से गैस गोदामों को दूर करने के लिए निर्देश दे चुका है लेकिन अधिकांश जगहों पर ये आदेश हवा में उड़ाए जा रहे हैं।

जयपुर सिलेंडर बम पर खड़ा है। रसद विभाग की मिलीभगत से जगह जगह पर नियमों की अनदेखी कर खुले में सिलेंडरों का जमावड़ा, असुरक्षित हालत में ठेलों पर बनती चाय-पकौड़ी, मिठाई की दुकानों पर नियमों को ताक में रख जयपुर के अधिकांश बाजारों और चैराहों पर संचालित फुटकर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सिलेंडर का उपयोग फिर बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

रसद विभाग की चुप्पी ने मामले को बिगाड़ रही है। शहरी क्षेत्र में गैस के गोदाम कभी भी बडे विस्फोटक बन सकते हैं।

राजस्थान में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद भी प्रदेश सरकार सोई हुई है और तेल कंपनियों की लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीें होती। विधानसभा एवं सचिवालय के निकट सिलेंडरों का जमावड़ा, महेश नगर, बरकत नगर, मानसरोवर, कावेरी पथ आदि पर खुले में सिलेंडर पड़े दिखाई देते हैं। ये अवैध डंपिग स्थल कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

रसद विभाग की मिलीभगत से जनता की जान की परवाह किये बगैर गैस कंपनियों को खुली छूट दे रखी है और गैस एजेंसियों ने जयपुर को बारूद का ढेर बना रखा है। यूडीएच बीते एक दशक से आबादी इलाकों से गैस गोदामों को दूर करने के लिए निर्देश दे चुका है लेकिन अधिकांश जगहों पर ये आदेश हवा में उड़ाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जयपुर के अमरूदों के बाग में दिन भर लगभग 200 से 300 काॅमर्शियल सिंलेडर रहते हैं जो किसी अनहोनी को न्यौता देते प्रतीत होते हैं।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए