लाइव न्यूज़ :

RAS-Pre Exam Result: राजस्थान हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री एग्जाम 2021 के परिणाम को किया रद्द

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2022 14:16 IST

राजस्थान हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री एग्जाम रिजल्ट 2021 को खारिज करते हुए आयोग को संशोधित परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट के फैसले के बाद अब मुख्य परीक्षा को लेकर बना हुआ है संशय 25 और 26 फरवरी को मुख्य परीक्षा की तारीख निर्धारित

जयपुर: राजस्थान सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम को रद्द कर दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री एग्जाम रिजल्ट को खारिज करते हुए आयोग को संशोधित परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही तीन दिन बाद 25 और 26 फरवरी को होने वाली मुख्य परीक्षा होने को लेकर संशय बना हुआ है। हाईकोर्ट ने अंकित कुमार शर्मा और अन्य की याचिका पर ये आदेश दिए है। 

संबंधित याचिका में उत्तर कुंजी के कुछ जवाबों को गलत बताया गया था। कोर्ट के द्वारा विवादित प्रश्नों को विशेषज्ञ कमेटी के समक्ष  भेजा गया है। उधर, कोर्ट के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद आरएस मुख्य परीक्षा को स्थगति करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने खुशी जाहिर की है। आपको बता दें कि कल सीएम गहलोत की परीक्षा रद्द नहीं होने की घोषणा के बाद से अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ गये थे। 

राजस्थान सरकार की ओर से 988 पदों के लिए आरएएस की प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्टूबर 2021 को हुई थी, जिसका परिणाम 17 नवंबर को घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए 20 हजार 102 अभ्यर्थी पास हुए थे। प्री परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आयोग ने 23 नवंबर को मेंस परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा के लिए 25 और 26 फरवरी 2022 निर्धारित की गई थी। कोर्ट के निर्देश के बाद अब इस परीक्षा के होने पर संशय बना हुआ है।

वहीं हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद आज राजस्थान लोक सेवा आयोग की फुल कमीशन बैठक हो सकती है। इस बैठक में एकलपीठ के निर्णय के खिलाफ डबल बैंच में जाने पर चर्चा की जाएगी, हालांकि आयोग के पास समय है बहुत कम क्योंकि उसने 25 और 26 फरवरी को मुख्य की तिथि घोषित कर रखी है। यही कारण है कि आयोग को इस पर तत्काल निर्णय लेना होगा।

 

टॅग्स :Rajasthan High Courtराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण