लाइव न्यूज़ :

Rajasthan HeatWave Red Alert: आंखें हुई नम, शहीद हुआ बीएसएफ का जवान, 50 डिग्री में ड्यूटी, आया हीट स्ट्रोक

By धीरज मिश्रा | Updated: May 27, 2024 13:27 IST

Rajasthan HeatWave Red Alert: गमी से बचने के लिए आप भले ही अपने घरों में कैद हो गए हो। लेकिन, देश के जवान आपकी सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहीट स्ट्रोक से बीएसएफ जवान शहीदराजस्थान में अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट जारी राजस्थान में गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं

Rajasthan HeatWave Red Alert: गमी से बचने के लिए आप भले ही अपने घरों में कैद हो गए हो। लेकिन, देश के जवान आपकी सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात हैं। वह आसमान से बरसती आग के बीच जल रहे हैं। राजस्थान में भारत-पाक की सरहदों पर तापमान का पारा 50 को पार कर चुका है। ऊपर से आग, नीचे रेत से आग के बीच जवान अपनी ड्यूटी दे रहा है। इसी बीच देश के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

इस खबर से देशवासियों की आंखें नम हो गई है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान की सीमा रामगढ़ पर तैनात एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया है। जवान की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है। पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, अजय कुमार की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है।

खबरों के अनुसार, अजय कुमार रविवार को सीमा चौकी भानु पर तैनात थे। भीषण गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रामगढ अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में आज सुबह जवान ने दम तोड़ दिया।

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान में ज्यादातर जगह लू से लेकर भीषण लू तक का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

हम मान रहे हैं कि अगले तीन दिनों तक वहां ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद लू की तीव्रता थोड़ी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने अगले तीन दिनों के लिए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, बॉर्डर पर बीएसएफ जवान की ड्यूटी 6-6 घंटे की दी गई है। वहीं, शहीद जवान अजय कुमार को रामगढ़ अस्पताल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बीएसएफ के अधिकारियों ने शहीद जवान को पुष्प चक्र देकर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जवान रेत में पापड़ पकाते हुए दिखाई दिए थे।

टॅग्स :भारतपाकिस्तानराजस्थानजयपुरजैसलमेरहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर