लाइव न्यूज़ :

राजस्थान हाई कोर्ट ने घोटाले मामले में केंद्रीय मंत्री शेखावत को दी राहत, सियासी संकट के बीच दिए गए थे जांच के आदेश

By भाषा | Updated: August 6, 2020 05:40 IST

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Minister Gajendra Singh Shekhawat) और उनके सहयोगियों के खिलाफ कथित रूप से 884 करोड़ रुपये के 'संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी' घोटाले (Sanjivini Credit Cooperative Society scam) के राजस्थान सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में शिकायत में गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ ही उनकी पत्नी और अन्य के नाम भी शामिल हैं।संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले मामले में प्राथमिकी 23 अगस्त 2019 को दर्ज की गई थी।

जयपुर:  राजस्थानहाई कोर्ट ने केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सहकारी समिति घोटाला मामले में राहत देते हुए एडीजे अदालत के आदेशों पर बुधवार (5 अगस्त) को रोक लगा दी। एडीजे ने अपने आदेश में मजिस्ट्रेट अदालत को निर्देश दिया था कि वह आपराधिक शिकायत को आगे की जांच के लिए विशेष अभियान समूह (एसओजी) के पास भेजे।

शिकायत में घोटाले के कथित आरोपी के रूप में शेखावत और अन्य को नामित किया गया और एसओजी से उनकी भूमिका की आगे जांच करने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की एकल पीठ ने अंतरिम निर्देश पारित करते हुए केवल चंद डाकालिया द्वारा दायर आपराधिक विविध याचिका को भी स्वीकार किया। वह शेखावत के साथ सह-आरोपी हैं।

डाकालिया के वकील महेश जेठमलानी ने तर्क दिया कि आरोपियों के खिलाफ विशिष्ट आरोप थे और निचली अदालत द्वारा आदेश पारित किए जाने पर उन पर सुनवाई की आवश्यकता थी। पीठ ने याचिका स्वीकार की और अंतरिम आदेश पारित किए। 

'संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी' घोटाले की जांच में गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम

23 जुलाई को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके सहयोगियों के खिलाफ कथित रूप से 884 करोड़ रुपये के 'संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी' घोटाले के जांच के आदेश दिए गए थे।

संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में शिकायत में गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ ही उनकी पत्नी और अन्य के नाम भी शामिल हैं। इस घोटाले में हजारों निवेशकों ने कथित तौर पर करीब 900 करोड़ रुपये गंवाए। एसओजी की जयपुर ईकाई पिछले साल से इस घोटाले की जांच कर रही है। इस संबंध में प्राथमिकी 23 अगस्त 2019 को दर्ज की गई थी।

टॅग्स :गजेंद्र सिंह शेखावतराजस्थानराजस्थान समाचारहाई कोर्टअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए