लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने कहा-सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करेगी राजस्थान सरकार

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:01 IST

सचिन पायलट ने कहा कि मुझे लगता है कि अंतिम निर्णय उच्चतम न्यायालय के दरवाजे पर होगा लेकिन हर व्यक्ति, संगठन, पार्टी को यह अधिकार है कि वह असहमति व्यक्त करे, शांति पूर्ण तरीके से करे, कानून को अपने हाथ में जो लेगा उसका हम समर्थन नहीं करते है लेकिन विरोध करने की आजादी लोकतंत्र में सब को दी गई है

Open in App
ठळक मुद्देसीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करेगी राजस्थान सरकारपायलट ने कहा कि मुझे लगता है कि अंतिम निर्णय उच्चतम न्यायालय के दरवाजे पर होगा

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को यहां कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में राजस्थान सरकार शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में एक प्रस्ताव पारित करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 28 जनवरी को प्रस्तावित रैली की तैयारियों के संबंध में समीक्षा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने केन्द्र सरकार से सीएए पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अगर कहीं विरोध होता है और किसी मुद्दे पर लोगों की असहमति है तो इसका संज्ञान लिया जाना चाहिए। अलग-अलग विधानसभाओं ने, चाहे वो पंजाब की हो, केरल की हो, जो प्रस्ताव पारित किया है उसका संज्ञान केंद्र को लेना चाहिए। पायलट ने कहा कि अंत में निर्णय उच्चतम न्यायालय करेगा क्योंकि कई राज्य सरकारे इस कानून के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून पारित करना एक बात है लेकिन वह कानूनी जांच में पास होगा या नहीं होगा यह काम उच्चतम न्यायालय करेगा।

पायलट ने कहा कि मुझे लगता है कि अंतिम निर्णय उच्चतम न्यायालय के दरवाजे पर होगा लेकिन हर व्यक्ति, संगठन, पार्टी को यह अधिकार है कि वह असहमति व्यक्त करे, शांति पूर्ण तरीके से करे, कानून को अपने हाथ में जो लेगा उसका हम समर्थन नहीं करते है लेकिन विरोध करने की आजादी लोकतंत्र में सब को दी गई है और इसी संदर्भ में हमारी सरकारी भी इसी तरह का प्रस्ताव विधानसभा में पारित करेगी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अगर संवाद नहीं हैं, विचार विमर्श नहीं है, विरोधियों को संज्ञान में लेकर आगे कार्यवाहीं नहीं करते है तो लोकतंत्र कमजोर होता है। आज पूरे देश में सीएए को लेकर आंदोलन हो रहा है ऐसा नहीं है कोई एक वर्ग, एक क्षेत्र, एक राज्य, एक पार्टी.. अगल अलग संस्थाएं, खासकर नौजवान लोग इस कानून के विरोध में अपनी बात को रख रहे है। उनकी बात सुनने तक का कलेजा केन्द्र सरकार को दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जनवरी को कांग्रेस की ओर से आयोजित 'युवा आक्रोश रैली' का आयोजन रामनिवास बाग में किया गया है। इस रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटकांग्रेसनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील