लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच राज्य सरकार ने कोविड-19 को लेकर उठाया बड़ा कदम, राज्यपाल ने लोगों से की ये अपील

By सुमित राय | Updated: July 25, 2020 17:54 IST

राजस्थान सरकार ने राजनीतिक उठापटक के बीच कोविड-19 के खिलाफ जंग को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने शनिवार को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत की।राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की।

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से जंग के लिए बड़ा कदम उठाया है और शनिवार को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत की। बता दें कि राजस्थान की राजनीतिक उठापटक फिलहाल थमते हुए नजर नहीं आ रहा है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सवाई मानसिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत के बाद कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं सभी कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों को अपने प्लाज्मा दान करने की अपील करता हूं।"

राजस्थान में कोविड-19 के 9029 एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में अब तक 34178 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 602 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। राजस्थान में अब तक 24547 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और राज्य में 9029 एक्टिव केस मौजूद हैं।

भारत में कोविड-19 के 4 लाख 56 हजार एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 13 लाख 36 हजार 861 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 31358 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। देश में अब तक 8 लाख 49 हजार 431 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं, जबकि 4 लाख 56 हजार 71 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कलराज मिश्रराजस्थान सरकारजयपुरराजस्थानराजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील