लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 22, 2019 17:00 IST

अशोक गहलोत सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर की वृद्धि 1 जनवरी, 2019 से लागू की है। इस वृद्धि से लगभग 8 लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

Open in App

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार (22 फरवरी) को लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है।

बताया गया है कि अशोक गहलोत सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर की वृद्धि 1 जनवरी, 2019 से लागू की है। इस वृद्धि से लगभग 8 लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को वेतन का 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। इस वृद्धि के बाद भत्ता बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा राज्य के पेंशनरों को भी देय होगा। 

जनवरी और फरवरी माह के बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी और 1 मार्च, 2019 से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान दिया जायेगा। 

पेंशनरों और 1 जनवरी, 2004 एवं उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते/महंगाई राहत का भुगतान नकद देय होगा। इस वृद्धि से राज्य सरकार पर वित्तीय वर्ष 2019-20 में लगभग 1435 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार