लाइव न्यूज़ :

रिटायर होने वाले कर्मचारियों को 15 फरवरी तक करना होगा ये काम

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2019 20:30 IST

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के अतिरिक्त निदेशक सन्तोष अमिताभ ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा राज्य बीमा पॉलिसी के भुगतान के लिए ऑनलाइन दावा प्रपत्र प्रस्तुत करने के बाद सभी आहरण वितरण अधिकारियों को इन दावा प्रपत्रों को ऑनलाइन फारवर्ड करने के बाद इनकी हार्ड कॉपी 15 फरवरी 2019 तक प्रेषित करनी होगी।

Open in App

अगले वित्तीय वर्ष (2019-20) के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले राज्य कर्मचारियों की राज्य बीमा पॉलिसियां वित्तीय वर्ष के प्रथम दिन, एक अप्रैल 2019 को परिपक्व होने के कारण ऐसे कर्मचारियों को ऑनलाइन दावा प्रपत्र प्रस्तुत करने होंगे। दावा प्रपत्र की हार्ड कॉपी 15 फरवरी 2019 तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करनी होगी। 

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के अतिरिक्त निदेशक सन्तोष अमिताभ ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा राज्य बीमा पॉलिसी के भुगतान के लिए ऑनलाइन दावा प्रपत्र प्रस्तुत करने के बाद सभी आहरण वितरण अधिकारियों को इन दावा प्रपत्रों को ऑनलाइन फारवर्ड करने के बाद इनकी हार्ड कॉपी 15 फरवरी 2019 तक प्रेषित करनी होगी।

अमिताभ ने बताया कि राज्य सरकार के मेडिकल ऑफिसर्स की सेवानिवृत्ति आयु 60 से 62 एवं 65 वर्ष किये जाने के कारण उनकी पॉलिसी की परिपक्वता तारीख स्वतः ही 62 एवं 65 वर्ष हो जायेगी। उन्हें परिपक्वता दावा भुगतान एक अप्रैल 2021 एवं एक अप्रैल 2024  में किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सभी विभागों से कहा गया है कि बीमेदारों से परिपक्वता स्वत्व प्रपत्र ऑनलाइन भरवाकर 15 फरवरी, 2019 तक अविलम्ब स्वत्व प्रपत्र मय रिकॉर्ड बुक, मूल बीमा पॉलिसी एवं पदस्थापन विवरण सहित सम्बन्धित जिला कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी