लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः दो बार चुनाव हारे कांग्रेस नेताओं को नहीं मिला टिकट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2018 05:09 IST

कांग्रेस ने इस बार पहले ही तय कर दिया था कि लगातार दो बार से हार रहे नेताओं को कांग्रेस इस बार टिकट नहीं देगी

Open in App

राजस्थान में पिछले दो बार से लगातार विधानसभा का चुनाव हारने वाले कांग्रेस के नेताओं को इस बार पार्टी ने उम्मदीवार नहीं बनाया है. इन नेताओं के बदले नए चेहरों को मौका दिया गया है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. कल्ला, डॉ.चंद्रभान, पूर्व मंत्री सी.बी. बैद लगातार दो चुनाव हारे थे. दरअसल, कांग्रेस ने इस बार पहले ही तय कर दिया था कि लगातार दो बार से हार रहे नेताओं को कांग्रेस इस बार टिकट नहीं देगी, लेकिन इससे कमला बेनीवाल के परिवार और दोनों प्रदेशाध्यक्षों को अलग माना जा रहा था.

ऐसे में गुरुवार देर रात जब लिस्ट सामने आई तो कांग्रेस ने साफ कर दिया कि लगातार दो बार से हार रहे नेताओं के टिकट कट गए. जहां पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला लगातार दो चुनाव बीकानेर से हार चुके हैं तो वहीं डॉ. चंद्रभान भी लगातार तीन अलग-अलग विधानसभा सीटों से हारने की हैट्रिक लगा चुके हैं. इसी तरह से राजस्थान की डिप्टी सीएम रह चुकी कमला बेनीवाल 2003 में खुद बैराठ तो उसके बाद से लगातार दो बार उनके पुत्र आलोक बेनीवाल शाहपुरा से चुनाव हार गए थे. ऐसे में पार्टी ने आलोक का टिकट काटकर उनकी जगह राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव को टिकट दिया है.

राजस्थान में भाजपा हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी में

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी में जुट गई है. एक ओर भाजपा की ओर से जारी दो सूचियों में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया है,वहीं दूसरी तरफ फायर ब्रांड नेता यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की राजस्थान के चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति तैयार कर दी गई है. योगी को 23 से 30 नवंबर के बीच 21 रैलियां करनी हैं. योगी जहां-जहां सभाएं करेंगे, उनमें ज्यादातर मुस्लिम और राजपूत बहुल सीटें हैं. सूत्रों के अनुसार 23 को कोटा संभाग से योगी की रैली की शुरु आत होगी. 30 नवंबर को योगी की आखिरी रैली अलवर में होगी.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब