लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः वागड़ की 5 सीटें बीजेपी के हाथ से निकल गई, अब चलेगी सीएम गहलोत की रेल!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 20, 2018 17:23 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव के दौरान जब एक दिवसीय वागड़ दौरे पर आए थे, तब पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के बागीदौरा विस क्षेत्र की आमसभा सहित कई सभाओं को संबोधित करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तीखा हमला बोला था

Open in App

राजस्थान के दक्षिण में स्थिति वागड़ क्षेत्र में पिछली बार कुल नौ में से आठ सीटें भाजपा ने जीती थी, लेकिन वागड़ की रेल और माही परियोजना के विस्तार के प्रति राजे सरकार की उदासीनता के चलते इस बार भाजपा केवल तीन सीटें ही जीत पाई है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव के दौरान जब एक दिवसीय वागड़ दौरे पर आए थे, तब पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के बागीदौरा विस क्षेत्र की आमसभा सहित कई सभाओं को संबोधित करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तीखा हमला बोला था और इन दोनों मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल देने का आरोप लगाया था। 

गहलोत का कहना था कि हमने आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपयों का बजट दिया, लेकिन राजे सरकार ने पांच साल में कोई काम नहीं किया। न तो गांवों में पानी पहुंचाया और न ही वागड़ में रेल आई।

वागड़ में बांसवाड़ा एक ऐसा जिला है, जहां एक इंच जमीन पर भी रेल नहीं है। पिछली बार जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे तब रतलाम, बांसवाड़ा, डंूगरपुर रेल का काम शुरू हुआ था, लेकिन 2013 में राजे सरकार के आने के बाद न केवल रेल की योजना ठंडे बस्ते के हवाले कर दी गई, बल्कि आधुनिक वागड़ की किस्मत लिखने वाली माही परियोजना पर भी ध्यान नहीं दिया गया। 

नतीजा यह रहा कि पिछली बार जहां इस क्षेत्र की नौ में से पहली बार आठ सीटें जीतने वाली भाजपा के हाथ से इस बार पांस सीटें निकल गई। इस क्षेत्र से भाजपा को इस बार तीन सीटें ही मिलीं हैं।

वागड़ की देवी त्रिपुरा सुंदरी के आशीर्वाद के बाद एक बार फिर से राजस्थान में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने से वागड़वासियों को फिर से उम्मीद बंधी है कि वागड़ की रेल और माही परियोजना के अच्छे दिन आएंगे।

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील